वन अशोक में ऋतु बसन्त यूँ , बारह मासों रहता था। मध्य भाग में नीलवर्णी जल, तिरछा टेढ़ा बहता था॥ एक लक्ष अशोक वृक्ष से, घिरा हुआ वह कानन था। कमनीय लता से आच्छादित वहाँ, सघन स्वच्छ इक कुंजन था॥ कोकिल,शुक,सारिका,मयूरः, चक्रवाक ,सारस ,हंसा। जलक्रीड़ा,कलरव, विहार, करते तड़ागों में निःसंसा॥ […]