कैसे मनाऊं खुशियां, नववर्ष! तेरा मुझसे क्या नाता ? बिलखते भूखे बच्चे रोते, सर्द ठिठुरती माता… सड़कों पर किलकारी सोती लिए सपनों में सन्नाटा, अपमानित होती हर बाला मन जब नोंचा जाता। जर्जर काया मां की बोली पूत क्यों न घर लाता, उदास खड़ा पिता दरवाजे मन को रहा मनाता। […]
