हर बात पर यूँ आँसू बहाया नहीं जाता , हर बात सबको दिल का बताया नहीं जाता । सब घूमते हैं आज साथ में लिए नमक , हर जख्म दिल का सबको दिखाया नहीं जाता । हो दर्द सही इश्क का ईनाम तो आता, खाली ही सही हाथ में वो […]
उभारता नित्य देश को निखारता वो हर शक्ख है अपनी अथक परिश्रम से करोड़ो दिलो की धडकन है दो अक्षर का नाम वाला 130 अरब का सेवक है। इतिहास दर इतिहास दर्ज होगा तेरे जीवन के हर पन्नों में क्योंकि तू अकेला नही तेरे पीछे 130 करोड़ का जीवन है। […]
पटल संस्थापक तामेश्वर शुक्ल तारक जी ने राजेश कुमार तिवारी रामू को बताया कि अटल काव्याञ्जलि साहित्यिक समूह का आठवां मासिक जन्मोत्सव आनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न करते हुये धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम काफी लंबा चला देर रात १२.३० पर पटल विश्राम हुआ। लंबा सम्मेलन होने की वजह से संचालन […]
साहित्य संगम संस्थान के अध्यक्ष श्री राजवीर मंत्र जी नें संवाददाता से अपनें एक इंटरव्यूव में जानकारी दी कि संस्थान का वार्षिकोत्सव हर बार की तरह इस बार भी पूरी भव्यता के संग मनाया जायेगा ,किंतु जगह और समय में परिवर्तनकरनें का निर्णय लिया गया है ,१७ मई की जगह […]
स्त्री पुरूष सन्तान प्रभु की जीवन गाड़ी के दो पहिए बराबर चलते रहो साथ में प्रगति पथ पर आगे बढ़िए कोई बड़ा न छोटा कोई फिर अभिमान काहे करिए सम्मान रहे एक दूजे का शांतभाव से जीवनभर चलिए संयमित जीवन सात्विक आहार पिता परमेश्वर को बस याद करिए। #श्रीगोपाल नारसन […]
जमीन और आसमान जिंदा रखो कुछ तो अपना स्वाभिमान जिंदा रखो वतन पे मर मिटे वतन से मोहब्बत वाले दिलो में तिरंगे का सम्मान जिंदा रखो बेईमानो का साथ छोड़ क्यों नही देते जरा खुद का भी ईमान जिंदा रखो वतन पे बुरी नजर उठे बर्दास्त नहीं हमको मुल्क पर […]
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।
वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।