यह जीवन पथ है प्रीत मित्र, चख ले इसका नवनीत मित्र। सम्बन्ध-सुरभि से सुरभित हो, महके तेरा हर गीत मित्र। चिंतन..स्वालंबन..संचित कर, युग के अंतस..को..जीत मित्र। भटके न कभी,अटके न कभी, मत कर्मभूमि से रीत मित्र। कुछ रच दे ऐसा कालजयी, सदियां पढ़ जाऐं बीत मित्र॥ […]
