जागृति का संदेश सुना दें, एकता का स्वर जगा दें। बहती अमिय की धार में, जीवन के सरस सार में। प्रीति कलश को पूरा भर, अमिय आज थोड़ा छलका दें। जीवन हुआ सिद्धांतहीन, भावहीन और लक्ष्यहीन। डगमगाते इन डगों को, थोड़ी सीधी राह बता […]
है दुआ़,पैर में आया कांटा भी फूल बन जाए। छुओ जो कली तो गुलशन बन जाए॥ रास्ते का पत्थर भी पारस बन जाए, मौसम की लहर भी बहार बन जाए॥ जिस नजऱ देखो नजराना बन जाए। दे कोई गर साथ तो हमसर बन जाए॥ मिले कोई राहगीर तो फ़रिश्ता बन […]
उनसे नजरें क्या मिली,कोई अपना हो गया। चाहता हूँ में उनको,पर दिल उनका हो गया॥ नजर चुराने के इस खेल में,खुद को हरा बैठे। दुनिया को जीतकर भी,हम अपने को गँवा बैठे॥ अपने को खोकर, उनको पाकर स्वयं को बिसरा गए। दिल है दिल चाहता है,दिल में बसेरा […]
जिनको मिलता है बड़ों का आशीर्वाद वो पार तर जाते हैं, जो करते हैं बड़ों की उपेक्षा वे ही कष्ट बहुत पाते हैं, बुजुर्ग सेवा नारायण सेवा मेवा वही तो पाते हैं, मानते हैं जो बड़ों की बात सफल वही हो पाते हैं, माँ-बाप ही भगवान हैं घर के जो […]
करके अनुपम श्रृंगार, भर के आंखों में प्यारl मिलने को मुझसे आई थी, परियों की रानी इक बारll शरमाते हुए सामने से आकर, अपनी पलकों को झुकाकरl थमा गई हाथ में मेरे, एक प्यारा-सा गुलाबl मिलने को मुझसे आई थी, परियों की रानी इक बारll मुस्कुराते हुए कुछ कह रही, […]
बड़े लोगों का रुतबा बोलता है, वो चुप भी हो तो लहजा बोलता हैl वो खुद को शहर का कहता नहीं है, मगर उसका सलीका बोलता हैl वो गंदा जेहन का जितना हो लेकिन, वो माइक पर तो अच्छा बोलता हैl छुपेगी क्या हमारे घर की हालत, मेरा सारा दरीचा […]
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।
वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।