इक ख्वाहिश

1

satindar
इक शिकारा हो,किसी रेगिस्तान में
मुझे सर्दी पसन्द है,उसे गर्मी…॥

इक बूंद-सा,ढूंढ ले वो मुझे समुंदर में,
मुझे बरफ पसंद है,उसे पानी…॥

धुंए-सा पहचान ले,वो मुझे कोहरे में,
मुझे ओस पंसद है,उसे ओस का पानी…॥

ऱज़ में पड़ा मिला,पाक़ पत्थऱ-सा मैं,
मुझे प्यार पसंद है,उसे कुर्बानी …॥

शब्दकोश के अनन्त शब्दों-सा इक मैं,
मुझे कथनी पसंद है,उसे करनी …॥

तेज़ गर्मी में भी छाछ की तासीर-सा मैं,
मुझे नंदन पसंद है,उसे नन्दनी …॥

दिवाली का इक मिट्टी के दिया- सा मैं,
मुझे धूप पसंद है,उसे रोशनी…॥

रसोई के सिल पर,पुराना-सा दाग़ मैं,
मुझे चाट पसंद है,उसे चटनी…॥

इमली की खटास का इक चटकारा मैं,
मुझे जुगनू पसंद है,उसे जुगनी…॥

शिव के ध्यान से उपजा भक्ति रस-सा मैं,
मुझे गुरु पसंद है,उसे गुरुबानी…॥

स्वाति नक्षत्र की प्यास वाला चातक-सा मैं,
मुझे रोहिणी पसंद है,उसे अश्विनी…॥

अपनी ही मौत का ख़ुद-सा काफ़िला मैं,
मुझे दोस्ती पसंद है,उसे दुश्मनी…॥

ताड़ी के वृक्ष से बना काग़ज़ के ग्रंथ-सा मैं,
मुझे राम पसंद है,उसे भवानी…॥
(शब्दार्थ: रज़-धूल कण,सिल- चटनी पीसने वाला पत्थऱ
नंदन- बेटा,नन्दनी-बेटी)

                                                              #सतिंदर सिंह
परिचय : सतिंदर सिंह का जन्म २९ जुलाई १९८५ का है। एम.कॉम. की शिक्षा प्राप्त की है,और शिक्षक हैं। आप उत्तर प्रदेश के ललितपुर में रहते हैं। लिखना आपका शौक है।

matruadmin

One thought on “इक ख्वाहिश

Comments are closed.

Next Post

पहरेदारी करिए

Mon Oct 30 , 2017
उल्टे-सीधे कागज़ भर के यों मत बटुवा भारी करिए। अब घंटी बजने वाली है,चलने की तैयारी करिए॥ मीठा बोलो और सभी के मन में अपना करो ठिकाना। ज्यादा दिन तक कौन रहेगा,फिर क्यों थानेदारी करिए॥ गंदले जल के स्रोत प्रदूषित करने को आतुर लगते हैं। करना है तो पावन गंगा […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।