न्याय की गुहार

sudha kanouje

सुबह-सुबह जब मैं कार्यालय के लिए तैयार हो रही थी,तभी फोन की घंटी बजीl मैंने फोन उठाया,दूसरी तरफ से आवाज आई `मैडम चौकीदार ने आज फिर बच्ची के साथ अभद्र व्यवहार किया है`, मैडम ऐसा तीसरी बार हुआ है। हर बार मुझे ही छोड़ो जाने दो कहकर शांत कर दिया जाता है।
बच्चियों द्वारा जब भी कोई शिकायत की गई,मेरे द्वारा सभी जिम्मेदार लोगों को अवगत कराया गया,किंतु आज तक किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं आया। बस बदलती है तो सिर्फ बच्चियां।`
मैडम अजीब बात है,उन बच्चियों के माता-पिता को भी डरा-धमकाकर या तो शांत कर दिया जाता है,या मुझ पर ही कोई उल्टा आरोप लगाकर मुझे ही मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। ऐसा क्यों होता है मैडम?`
`ऊपर से लेकर नीचे तक के सारे जिम्मेदार लोग सिर्फ मामले को रफा-दफा करने में लग जाते हैं। आखिर आप ही बताइए-मैं कहाँ जाऊं,किससे शिकायत करूँ, कौन है ऐसा जो मुझे और मेरी बच्चियों को न्याय दिला सके।`
इससे पहले कि मैं कुछ कह पाती,बोलते-बोलते उसका गला भर आया और फोन कट गया।
मेरे जहन में एक सवाल तीर की तरह आज भी चुभ रहा है कि `आखिर कौन है ऐसा जो मुझे और मेरी बच्चियों को न्याय दिला सके।`

                                                                                   #सुधा कनौजे 
परिचय : श्रीमती सुधा कनौजे मध्यप्रदेश के दमोह में न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी (विवेकानंद नगर) में रहती हैंl श्रीमती कनौजे दमोह के  जिला शिक्षा केन्द्र में एपीसी(जेण्डर) हैंl 

matruadmin

Next Post

जाम तो छलक रहा...

Fri Aug 25 , 2017
जाम तो छलक रहा है,जिसे मैं पी तो रहा हूँ। जिन्दगी कड़वाहट है,जिसे मैं जी तो रहा हूँ॥ जाम तो छलक रहा है, जिसे मैं पी तो रहा हूँ। जिन्दगी जाम बने तो,मजा कुछ और है यारों। तड़प जाए जो जिन्दगी,नशा कुछ और है यारों। मैखाने में जाओ, जाम तुम […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।