माँ भारती

0 0
Read Time1 Minute, 11 Second

sudha kanouje

भारती भारती,माँ भारती भारती।
माँ भारती की कीजिए मिल के आरती।
भारती……………ll
गूँजती दशोदिशम्,कीर्तियाँ जनोजनम्।
पूँजती मनोजनम्,मूर्तियां तपोभवन्।
भारती भारती…….ll
भारती जयोजयम्,विश्वभर नमोनमन्।
सभ्यता उत्थोनयम्,संस्कृति नमोनमन्।
भारती……………..ll
मुकुट है हिमालयम्,देवता शिवालयम्।
पगो दे पखारयम्,दक्षिणेन जलालयम्।
भारती……………..ll

ललाट लेप चंदनम्,सुगंध पुष्पअर्पणम्।
जनमोजनम वंदनम्,भारतीय नंदनम्।
भारती……………..ll

हरितवर्ण सुंदरम्,सौंदर्य मनोहरम्।
नदय,झर,सरोवरम्,रक्षकाम् धरोहरम्।
भारती………………ll
विरोधी नतमस्तकम्,रक्षा प्राण अर्पणम्।
भूमि शस्यश्यामलम्,जन्म ले जनम-जनमl
भारती………………ll
                                                                                               #सुधा कनौजे 
परिचय : श्रीमती सुधा कनौजे मध्यप्रदेश के दमोह में न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी (विवेकानंद नगर) में रहती हैंl श्रीमती कनौजे दमोह के  जिला शिक्षा केन्द्र में एपीसी(जेण्डर) हैंl 

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चाँदनी के लिए

Thu Jul 27 , 2017
जागता ही रहा चाँदनी के लिए, रातभर चाँद घन में छुपा ही रहा…। भावनारण्य में मन भरमता रहा, भाव जाने न कितने तिरोहित हुए। बादलों ने बदल आचरण निज दिए, और छद्मोन्मेषी पुरोहित हुए। दे गया भ्रम पुनः कर गया विभ्रमित, चित्त फिर भी न विचलित हुआ,सब सहा…….। आज अवकाश […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।