मैं रिक्शा चालक हूँ

vijaylakshmi
तपती धरती पर नङ्गे पाँव
अधजले शरीर पर अर्धनग्नता लिये
हाँफती साँसों के साथ हाड़ो कि लड़ाई करता हूँ
हर रोज जिंदगी जीने की हिम्मत करता हूँ
तुम बैठे हो ए सी में कूलर में
मैं धरती की गोद मे पसीना पोंछ रहा हूँ
मैं रिक्शा चालक हूँ तुमसे  पूछ रहा हूँ
कहते हैं मेहनत से बदलती है तकदीर
मैं भी अपनी लकीरो से उलझ रहा हूँ
अपनी मेहनत पर तुम्हारी बर्गनिग से टूट रहा हु
पूरे दिन जी तोड़ करता हु काम
दो बच्चो की भूख नही मिटा पाता हूँ
तुम देते हो अधिकार शिक्षा का
मैं विवश उन्हें काम पर ले जाता हूँ
जानते हो क्यों?
भूख बड़ी है हर दौलत से
बड़ी मुश्किल से उन्हें जिंदा रख पाता हूँ
पहले हमारे पेट की आग तो शांत करो
ओ महलो में रहने वालों !फिर कानून की बात करो
गरीबी में बीमारी भी बेख़ौफ़ चली आती है
तड़प तड़प के बीवी ने फुटपाथ पर रात गुजारी है
भामाशाह नही था सो दवा न हो सकी
बिटिया तो जन्मी मगर माँ जिंदा न रह सकी
अब उसकी सुरक्षा का जिम्मा किस पर डालु?
बाप हु कैसे उस बच्ची और घर संभालू
घर ,घर के नाम पर है ही क्या
फुटपाथ पर रेंगती है जिंदगी
किसी अय्याश के रहम के हवाले
न जाने सोते हुए हम पर
कब अपनी महँगी कार चला ले
एक दिन अचानक सड़क पर मृत पाया जाऊंगा
जानता हूँ न ही आखिरी आग मिलेगी
न ही कब्र में दफनाया जाऊंगा
आधार नही है न सो नाम भी नही होगा
किसी अखबार में गुमनाम छपा होगा
मैं रिक्शा चालक हूँ
तुम्हे अपनी मंजिल तक पहुंचता हूँ
फिर भी मेहनताना पूरा नही पाता हूँ।
तुम बुद्धिजीवी हो
बड़ी बड़ी बातें करते हो देश के विकास की
मैं हर रोज यू ही मरता हूँ
कभी बात करो मेरी परवाह की।

#विजयलक्ष्मी जांगिड़

परिचय : विजयलक्ष्मी जांगिड़  जयपुर(राजस्थान)में रहती हैं और पेशे से हिन्दी भाषा की शिक्षिका हैं। कैनवास पर बिखरे रंग आपकी प्रकाशित पुस्तक है। राजस्थान के अनेक समाचार पत्रों में आपके आलेख प्रकाशित होते रहते हैं। गत ४ वर्ष से आपकी कहानियां भी प्रकाशित हो रही है। एक प्रकाशन की दो पुस्तकों में ४ कविताओं को सचित्र स्थान मिलना आपकी उपलब्धि है। आपकी यही अभिलाषा है कि,लेखनी से हिन्दी को और बढ़ावा मिले।

matruadmin

Next Post

तुझसे प्यार है

Sun Apr 21 , 2019
दिल से जुदा नहीं हो तुम, मेरे ज़ेहन में तेरी यादें हैं । अधूरी हैं रस्में मोहब्बत की, पतझड़ से ये तेरे वादे हैं ।। हर सांस मुझे तेरा इंतज़ार है, सच कहूं मुझे तुझसे प्यार है ।। अहसास ए इश्क सुखन देता है, विसाल ए यार तो चुभन देता […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।