
शिव शक्ति रूप प्रगटी है माँ
सिंहारूढ़ हैं शस्त्र सुसज्जित
त्रिदेवों की ऊर्जा से अवतारी
देवों के हित महिषासुर संहारी
माँ सुहागिन पार्वती रूप धरे
स्वर्णिम केसरी वस्त्र धारित है
सूर्याभा करती प्रसारित सदा
शांतिदायक कल्याणकारी माँ
मस्तक पर चन्द्रघण्टा अंकित
घन्टाध्वनि कर देती है भयमुक्त
सदा सुखकारी मोक्षकारी माँ
सदैव उद्यत रहती है युद्ध हेतु
मणिपुर चक्र से साधती मन को
दूध भोग अतिप्रिय है माता को
हे माँ ! करो नाद ध्वनि का ऐसा
अनाचार का नाश हो माँ जग से
#सरला मेहता
इंदौर

