अब विचारों की घरवापसी का समय है- प्रो.संजय द्विवेदी

0 0
Read Time3 Minute, 2 Second

पांच रचनाकारों को प्रदान किया गया डाॅ. एस. एन तिवारी स्मृति सम्मान

इंदौर। लोकमंगल का वाहक बनकर उभरा है साहित्य। आज का समय विचारों की घर वापसी का समय है। विचारों की यह घर वापसी भारतीयता की ओर वापसी है। हम पश्चिम के नहीं अपने विचारों को अपनाकर आगे बढ़ सकते हैं। बहुभाषीय होना हम भारतीयों की ताकत है।

यह बात भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक प्रोफेसर संजय द्विवेदी ने कही। वे रविवार दोपहर वरिष्ठ शिक्षक और लेखक डाॅ. एस. एन. तिवारी स्मृति साहित्य सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। समारोह में पांच रचनाकारों को सम्मानित किया गया। इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागृह में आयोजित समारोह की अध्यक्षता साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश के निदेशक डाॅ. विकास दवे ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग साहित्य और पत्रकारिता के समन्वय का स्वर्णिम युग है। ऐसे साहित्यिक आयोजनों से भाषा और साहित्य की पुरानी गरिमा लौटाने में मदद मिलती है। विशेष अतिथि इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अरविन्द तिवारी ने इंदौर में बढ़ती साहित्यिक गतिविधियों पर प्रसन्नता जाहिर की। स्वागत भाषण श्रीमती सुषमा दुबे ने और संस्था व अतिथि परिचय मुकेश तिवारी ने दिया। अतिथियों का स्वागत श्री दिनेश शुक्ला, डाॅ.सोनाली सिंह और डाॅ. दीपा व्यास ने किया। संचालन प्रथमेश व्यास ने किया। आभार देवेंद्र सिंह सिसौदिया ने माना।

इन रचनाकारों का हुआ सम्मान-

समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. पद्मा सिंह, श्री प्रभु त्रिवेदी को विशिष्ट साहित्यिक योगदान सम्मान, डाॅ. गरिमा संजय दुबे को विधा आधारित सम्मान, श्रीमती माधुरी व्यास को कृति आधारित सम्मान और श्री हर्षवर्धन प्रकाश को प्रतिभावान युवा रचनाकार सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता जगत के अनेक प्रमुख हस्ताक्षरों सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।

matruadmin

Next Post

भारतबोध के वैश्विक प्रवक्ता रहे वैदिक- प्रो. द्विवेदी

Sat Dec 30 , 2023
मातृभाषा व प्रेस क्लब ने किया वेदप्रताप वैदिक जयंती पर व्याख्यान आयोजित इन्दौर। ’भारतीय भाषाओं के लिए समर्पित योद्धा, 13 साल की आयु में हिंदी सत्याग्रही के नाते 1957 में पटियाला जेल में रहे, भारत को भारतीय दृष्टि से देखने वाले, वैश्विक संदर्भों को भारतीय दृष्टि से व्याख्याति करने वाले […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।