विश्व पुस्तक मेला में डॉ. संजू शर्मा की पुस्तक ‘आधुनिक काव्य सरिता’ का हुआ लोकार्पण

0 0
Read Time1 Minute, 43 Second

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा भारत मण्डपम में आयोजित विश्व पुस्तक मेला 2025 में हॉल 2 में संस्मय प्रकाशन के स्टॉल एन 09 पर रविवार को चुरू महाविद्यालय की विभागाध्यक्ष डॉ. संजू शर्मा की किताब ‘आधुनिक काव्य सरिता’ का लोकार्पण सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं प्राध्यापक प्रो. हरीश अरोड़ा व उपन्यासकार विमलेश त्रिपाठी ने किया। इसे संस्मय प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।

प्रो. अरोड़ा ने कहा कि ‘पुस्तक छात्रों एवं आम पाठक के लिए बेहद उपयोगी है, इसमें हिन्दी साहित्य के इतिहास में वर्णित कालों के अनुसार कवियों का विस्तृत आयाम बुना गया है।’
लेखिका डॉ. शर्मा ने बताया कि ‘मेरे छात्रों के पाठ्यक्रम में कवियों के पढ़ने के लिए जब किताबें एक जगह नहीं मिलीं, तब मैं इस किताब को लिखने के लिए प्रेरित हुई। यह सभी के लिए समर्पित पुस्तक है।’

इस मौके पर संस्मय प्रकाशन निदेशक भावना शर्मा, मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’, प्रीति खरवार, रचना खरवार, परवीन दहिया, रंजीत कौर, इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।

matruadmin

Next Post

विश्व पुस्तक मेला 2025: प्रवासी साहित्यकारद्वय का ग़ज़ल संग्रह 'मिलकर ग़ज़ल हो जाएँगे' विमोचित

Sun Feb 9 , 2025
नई दिल्ली। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा भारत मण्डपम में आयोजित विश्व पुस्तक मेला 2025 में हॉल 2 में संस्मय प्रकाशन के स्टॉल एन 09 पर ऑस्ट्रेलिया के लेखकद्वय डॉ. भावना कुँअर एवं प्रगीत कुँअर का साझा ग़ज़ल संग्रह ‘मिलकर ग़ज़ल हो जाएँगे’ का लोकार्पण सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. जवाहर कर्णावट ने […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।