यातायात नियमों की जानकारी देगी शाॅर्ट फिल्म : निठल्ले

आगरा ।

विश्वशांति मानव सेवा समिति रजि0 द्वारा संचालित वी एस एम एस फिल्म्स एंड टेलिविजन के बैनर तले सामाजिक शार्ट फ़िल्म निठल्ले का फिल्मांकन किया गया। जिसका प्रसारण ब्रज टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इस फिल्म के माध्यम से यातायात संबंधी जानकारी भरा संदेश दिया गया । वहीं मनोरंजन की दृष्टि से दर्शकों को खूब हंसायेगी भी, क्योंकि फिल्म में काॅमेडी का तड़का भी लगा है ।

आपको बता दें कि संस्था द्वारा पूर्व में पानी की टोटी, बेटी हो तो ऐसी, दहेज एक दानव, शौच के लिए शौचालय, राहगीर आदि सहित दर्जनों समाज सुधारक शॉर्ट फिल्में एवं टेलीफिल्म्स बनाई जा चुकी हैं, जो कि मनोरंजन के साथ-साथ समाज सुधार एवं जागरूकता का प्रयास कर रही हैं । शार्ट फ़िल्म निठल्ले के निर्माता एवं पटकथा लेखक जयकिशन सिंह एकलव्य के निर्देशन में बनी इस सामाजिक फिल्म ‘निठल्ले’ में मुख्य भूमिका में नरेन्द्र शर्मा बुलबुल, भूपेंद्र निषाद हैं, सहयोगी कलाकार
मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, एम एस एकलव्य, विष्णु प्रताप वर्मा, पूनम निषाद, भूरीसिंह, दुष्यंत कुमार, राम किशन, हेतसिंह, निर्मल, सत्यप्रकाश आदि। कैमरामैन राजकुमार व मुकेश कुमार ऋषि वर्मा हैं। आगरा परिक्षेत्र(ब्रज) में फिल्माई गई इस फ़िल्म के माध्यम से यातायात नियमों को ध्यान में रखते हुए निठल्लेपन पर वार किया गया है। शूटिंग लोकेशन पर शासन-प्रशासन का अच्छा सहयोग रहा।

  • मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

matruadmin

Next Post

आषाढ़ की बूंदे….

Mon Jul 26 , 2021
आषाढ़ में बारिश की कुछ बूंदे पड़ते ही निर्जन सी भूमि पर मुरझाई सी हरीतिमा अपने हरियाले सौंदर्य से आलहादित होकर परिपूर्णता को प्राप्त करती है भूल जाती है गर्मी की प्रचंडता लू के झकझोरते थपेड़ों को उस नीरवता को अपनी चिर-परिचित स्मिता के साथ आह्वान करती है नये सावन […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।