गरीब सुरक्षा सेना के जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए मुकेश

आगरा ।

गरीब सुरक्षा सेना (पंजीकृत ) सीकर, राजस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन आलडिया कुकनवाली ने जनपद आगरा के लिए संगठन की जिम्मेदारी मुकेश कुमार ऋषि वर्मा को सौंपी है । मुकेश को जिला अध्यक्ष पद (अवैतनिक) पर नियुक्त किया गया है । गरीब सुरक्षा सेना एक सामाजिक संगठन है, जो राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहा है । संगठन की सेवाएं सराहनीय हैं । मुकेश ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि वह दृढ़ मजबूती व बुलंद हौसले के साथ संगठन के लिए कार्य करेंगे । संगठन के सामाजिक सेवा कार्यों को नवीन गति देंगे ।

आपको बता दें कि मुकेश कुमार ऋषि वर्मा की तीन पुस्तकें, दो संपादित संकलन, एक पत्रिका व तमाम पत्र- पत्रिकाएं अतिथि संपादक के तौर पर प्रकाशित हो चुके हैं । इसके साथ ही राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अब तक हजारों रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं । 250 से अधिक सम्मान व पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं । इसके साथ ही संस्था- बृजलोक साहित्य, कला, संस्कृति अकादमी के सौजन्य से नियमित तौर पर साहित्यिक गति-विधियों का आयोजन करते रहते हैं ।

साहित्य, कला एवं संस्कृति की सेवा में रत मुकेश एक साधारण कृषक हैं । इनकी कहानियों पर तमाम लघु फिल्में निर्मित हो चुकी हैं व कई क्षेत्रीय एलबमों, शॉर्ट फिल्मों, टेलीफिल्मों व एक हिंदी फीचर फिल्म में अभिनय कर चुके हैं । गरीब सुरक्षा सेना संगठन की नवीन जिम्मेदारी मिलने पर मुकेश कुमार के शुभ चिंतकों व चाहने वालों ने उन्हें बधाइयां प्रेषित की हैं ।

#आर्यन वर्मा

matruadmin

Next Post

प्रभु जी

Wed Jul 21 , 2021
तुम हो आशा हमारी, जीने का सहारा तुम हो। भवसागर में फंसे हम, जिसका किनारा तुम हो। तुझसे है धरा पर जीवन, तुझसे ही साँसे हमारी। तुझसे हर सुबह हमारी, तुझसे ही रैन हमारी। रखना ख्याल सबका, बस इतनी सी कृपा हो। भवसागर में फंसे हम, जिसका किनारा तुम हो […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।