योगी आदित्यनाथ “एक साहसिक नेतृत्व”

2022 उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव

राजनीतिक विश्लेषक अक्सर यह कहते आये है कि देश की सत्ता उत्तरप्रदेश से होकर जाती है हो भी क्यों ना। 80 लोकसभा सांसद व 31 राज्यसभा सांसद देने वाला उत्तरप्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। जिसकी बागडोर वर्तमान में एक प्रखर नेतृत्व करने वाले सन्यासी के हाथ मे है।

परन्तु इससे इतनी राजनीतिक उथल पुथल क्यों ?

इसका विश्लेषण करेंगे तो जानेंगे कि पिछले 4 साल में उत्तरप्रदेश में अपराध की कमर तोड़ने का काम उत्तरप्रदेश पुलिस ने बखूबी किया है। समझिए पुलिस वही है, बस प्रदेश का नेतृत्व बदला है।
एक समय तब था जब किसी आजम खां की भैंस घूम हो जाने पर कई थानों का बाप भैंसों को ढूंढने में लगा दिया जाता था, आज वे आजम खां छुपाते फिर रहे है।

राजनीति के विरोधियों में डर इस बात का अधिक है कि उत्तरप्रदेश की जनता यदि योगी को पूर्ण बहुमत से बैठा देती है जो कि निश्चित है, क्योंकि उत्तरप्रदेश के इतिहास में इतना अच्छा सुशासन जनता ने कभी देखा ही नही, हाँ कई सुधार अब भी आवश्यक है, वे होंगे।
बस यही कारण है कि उत्तरप्रदेश में सभी राजनीतिक दल योगी को हराने के लिए उसी तरह एकजुट होंगे, जैसे मोदी को हटाने के लिए हुए थे।

क्योंकि वे जानते है योगी का उत्तरप्रदेश जितना मतलब देश की सत्ता में उनकी दावेदारी को बढ़ाना है, पूरे देश में योगी अपने सुशासन और लोकप्रियता में मुख्यमंत्रीयो में सबसे अव्वल है, उन्होंने 4 सालों में ही कई दुर्लभ कार्य सिद्ध किए है, लोकडाउन में ही उत्तरप्रदेश को 66000 करोड़ का निवेश मिले तो इसे योगी आदित्यनाथ का मैनेजमेंट ही कहेंगे, अपराधियों में खोफ और जनता में विश्वास के कारण निवेशकों का भी ध्यान उत्तरप्रदेश की ओर बढ़ा है। 2022 निर्णायक सिद्ध होगा। फिर से विपक्षी दल मुस्लिम कार्ड, जातिवाद आदि षड्यंत्र को हवा देंगे। परन्तु जनता को इसके प्रति जागरूक रहकर, योगी आदित्यनाथ के समर्थन में खड़े रहना चाहिए। क्योंकि उनसे अभी ओर अधिक अपेक्षा है माँ भारती को।

मंगलेश सोनी
मनावर (मध्यप्रदेश)

matruadmin

Next Post

आखिर सूरज हार गया

Thu Jun 10 , 2021
‘‘भैया………आज……….कुल्फी बच जायेगीं तो मुझे दोगे क्या…….बहुत भूख लगी है…………ये देखो………..देखो न भैया’’ सूरज ने आशा भरी निगाहों से अपने बड़े भाई को देखा था । बड़ा भाई रमेश मौन था । वह एक हाथ में कुल्फी का डिब्बा पकड़े थे और एक हाथ से अपने भाई की उंगली पकड़े […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।