आपदाकाल में युवा निभा रहे सेवा की ज़िम्मेदारी

सेवा सर्वोपरि प्रकल्प कर रहा जन सेवा, राशन-भोजन एवं जल वितरण भी जारी

इंदौर। कोरोना ने समूचे भारत को जकड़ा हुआ है। ऐसे आफ़तभरे दौर में युवा हिन्दी सेवियों द्वारा सेवा का ज़िम्मा उठाते हुए देश के कई शहरों में मातृभाषा उन्नयन संस्थान के सेवा सर्वोपरि प्रकल्प के माध्यम से जुड़कर सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के प्रकल्प सेवा सर्वोपरि की स्थापना अप्रैल 2021 में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने की तथा संस्थान के राष्ट्रीय सचिव गणतंत्र ओजस्वी व प्रदेश अध्यक्ष अमित जैन मौलिक के साथ मिलकर प्रकल्प के माध्यम से ऑक्सीज़न सिलेंडर से लेकर दवाईयाँ, अस्पतालों की जानकारी, इंजेक्शन, प्लाज़्मा, चिकित्सक परामर्श, कच्चा राशन बाँटना, मरीज़ों के परिजनों और पुलिसकर्मियों को पानी की बोतलें बाँटना आदि कार्य लगातार किया जा रहा है।
इन्दौर, जबलपुर, भोपाल, सागर सहित कई शहरों में प्रकल्प से जुड़े सेवादूत अमित जैन मौलिक, अजय मिश्रा, राकेश राकेंदु, अमन जैन गर्दा, अरिहन्त जैन, इरशाद खान आदि द्वारा लगातार राशन, भोजन सहित पशुओं के आहार का भी प्रबंध करवाया जा रहा है।

इस प्रकल्प ने डिजिटल रूप में आने वाली सूचनाओं जैसे ऑक्सीज़न सिलेण्डर की आवश्यकता, इंजेक्शन, दवाई, अस्पतालों की उपलब्धता, अन्य सहायता को अपने प्रकल्प के साथियों के माध्यम से इंदौर, भोपाल, जबलपुर, सागर, छतरपुर, देवास, उज्जैन सहित झाँसी, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, दिल्ली, मुम्बई आदि शहरों में सेवा कार्य किया।
इसके अलावा इन्दौर, जबलपुर, भोपाल में संस्थान द्वारा लगातार भोजन, कच्चा राशन एवं जल वितरण किया जा रहा है।

प्रकल्प द्वारा लगभग बीस हज़ार से अधिक पानी की बोतलें, 800 से अधिक परिवारों तक कच्चा राशन और सैंकड़ो लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया जा चुका है।

सेवा सर्वोपरि प्रकल्प में दिल्ली से भावना शर्मा, कवि श्रुति जैन अतिशय, आकाश जैन, इन्दौर से नीना जोशी, ऋषभ जैन ‘ऋषभ’, मौसम शाह, जया जैन, शिखा जैन, अलीराजपुर से सुरभि जैन, सपन जैन काकड़ीवाला, भोपाल से अमृता पाण्डेय, सागर से विशेष सिंघई, वारासिवनी से मीना विवेक जैन आदि 50 से ज़्यादा साथी सक्रियता से 24 घण्टे कार्य कर रहे हैं।
प्रकल्प के माध्यम से आगामी दिनों में पुलिसकर्मियों के लिए कोरोना सुरक्षा कवच किट भी वितरित किया जाना है और रक्तदान केम्प भी लगाए जाएँगे।

matruadmin

Next Post

सच दिखाए

Sun May 30 , 2021
संकट का यह दौर है चारो तरफ यह शोर है मीडिया पर भी संकट है राह नही निष्कंटक है ख़तरे में कवरेज करते वॉरियर फिर भी न बनते हर दिन चार पत्रकार मरे नोकरी से कुछ दूर करे तनख्वाह भी आधी हो गई जिंदगी बचानी भारी हो गई प्रिंट मीडिया […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।