
जीव धरा पर जो भी आया
है सब परमात्मा की माया
जीवो पर जो हिंसा करते
खुद भी दारुण दुःख भुगतते
दया,करुणा,ममता जो करते
मानवता की मिशाल वे बनते
इसी मानवता को आगे बढाओ
जीवन मे अहिंसा को अपनाओ
जीवन दे नही सकते लेते क्यो हो
परमात्म रचना उजाड़ते क्यो हो
आओ प्रकृति रक्षा को आगे आए
इस खूबसूरत दुनिया को बचाए।
#श्रीगोपाल नारसन

