
कृतज्ञता ज्ञापित करे
परमात्मा के नाम
उसी ने हमे जीवन दिया
वही देता है हमको ज्ञान
जन्म का आधार मां दी
पालक रूप में दिए पिता
सांस लेने को हवा मिली
प्यास बुझाने को पानी
प्रकृति की गोद का सुख
अदभुत है जीवन कहानी
फल,फूल,अन्न दे दिया
रंग बिरंगी जिंदगानी
कृतज्ञता सदा यह बनी रहे
प्रभु याद में जीवन बीतता रहे।
#श्रीगोपाल नारसन

