
जो खो गए है सवाल कही
उत्तर उनका भी लाना होगा
यह जीवन है एक पहेली सा
सच का पता लगाना होगा
कहा से आये कहा हमे जाना
जीवन का क्या है अफ़साना
लक्ष्य कोई अधूरा न रह जाएं
अवरोध तोड़ आगे बढ़ जाना
जीवन की शाम ढ़लने न पाएं
पहले ही मंजिल पा जाना
परमात्म निमित्त समझो स्वयं को
सेवा पुरुषार्थ करते बस जाना
उलझने न पाए कोई उलझन अब
परमात्म ध्यान से सुलझाते जाना।
#श्रीगोपाल नारसन

