आजा तू आनलाइन

राहें हैं आनलाइन, बाहें हैं आनलाइन
आहें हैं आनलाइन, निगाहें हैं आनलाइन
ये भी है आनलाइन, वो भी है आनलाइन
तूं भी है आनलाइन, मैं भी हूं आनलाइन
जब सब है आनलाइन तो फिर कैसी दीवार
आजा तू आनलाइन करूं तुझसे मैं प्यार ।।

ह्वाटसप का देखो जमाना है आया
आओ आनलाइन उसने हमसे बताया
प्रेषित करें संदेश हो कोई शिकवा या गिला
संदेश देख उसका दिल को सुकूं मिला
दिन रात सुबहो शाम अब संदेश देखूं यार
आजा तू आनलाइन करूं तुझसे मैं प्यार ।।

घरवाले भी न जाने कि क्या कर रहे हैं हम
कब कह दिया कि प्यार बहुत करते हैं सनम
गर फोन काल करते तो फिर जान जाते सब
इस बात का बिल्कुल भी नहीं डर रहा है अब
मां बाप के ही सामने कर देते हैं इजहार
आजा तू आनलाइन करूं तुझसे मैं प्यार ।।

करती है विडियो कालिंग और मुस्कुराती है
मिलने की आस दिल में वो ऐसे जगाती हैं
जादू की झप्पी दे कभी देती है फ्लाइंग किस
नेटवर्क हुआ गायब सब है टाय टाय मिस
नेटवर्क ने ही कर दिया अपना मिलन बेकार
आजा तू आनलाइन करूं तुझसे मैं प्यार ।।

रातों में नींद खुलते ही हो जाय आनलाइन
फादर मदर डे भूला याद रहा वैलेंटाइन
आनलाइन का टाइम दिया था एक बजे का
देखा तो समय हो चुका था तीन बजे का
आंखों की नींद हो गई थी अब तो तार तार
आजा तू आनलाइन करूं तुझसे मैं प्यार ।।

खोलूं जो ह्वाट्सप तो उसका नाम टच करूं
ऊपर जो आनलाइन लिखा देखता रहूं
उसकी जगह जो टाइपिंग लिख देता है कभी
बस सोचता संदेश उसका आयेगा अभी
कुछ भी नहीं आया किया घंटों मैं इन्तज़ार
आजा तू आनलाइन करूं तुझसे मैं प्यार ।।

खुश हो गई कभी तो उसने फोटो भेज दी
मैं सोचता ही रह गया रिप्लाई तेज दी
भेजा था जो संदेश वो देखी नहीं अभी
मैं देखता रहूं वो लाइन नीली हो अभी
हम ही नहीं लाइन‌ में उसके हैं खड़े हजार
आजा तू आनलाइन करूं तुझसे मैं प्यार ।।

वो कागज़ कलम दवात जमाना गुजर गया
खुशबू गुलाब का जो था खत में बिखर गया
मालुम नहीं चला कि कितनी जल्दी कल गया
“एहसास” हो रहा है जमाना बदल गया
ले जाने को ख़त अब न कबूतर यहां तैयार
आजा तू आनलाइन करूं तुझसे मैं प्यार ।।

अजय एहसास
सुलेमपुर परसावां
अम्बेडकर नगर (उ०प्र०)

matruadmin

Next Post

अध्यात्म, नीति और मौलिकता का प्रबन्ध काव्य है छहढाला - डॉ. वीर सागर जैन

Sun Jul 19 , 2020
‘रसानुभूति’ द्वारा परिचर्चा आयोजितइंदौर। रस छन्द, अलंकार, अभिव्यंजना, बिम्ब विधान के अतिरिक्त राई में  सागर उतर आया! सही मायने में  छहढाला अध्यात्म, नीति और मौलिकता का प्रबन्ध काव्य है।    ये उद्गार दिल्ली के डॉ. वीरसागर जैन ने सर्वोदय अहिंसा ट्रस्ट एवं मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा आयोजित जैन साहित्यकारों के […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।