बुद्ध के समरसता, नारी सम्मान व मानव कल्याण के सन्देश का विस्तार करेंगे : आलोक कुमार

0 0
Read Time5 Minute, 11 Second
        नई दिल्ली। मई 07, 2020। बुद्ध जयंती के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय कार्याध्यक्ष एडवोकेट श्री आलोक कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तथागत बुद्ध की जयंती  उनके जीवन और दर्शन पर विचार करने का सुअवसर है। बुद्ध जयंती के दिन मानवमात्र की समता के भगवान के सन्देश को दुबारा स्मरण करना चाहिए।  उनके लिए कोई छोटा, पतित या अस्पृश्य नहीं था। उनके जीवन की कुछ घटनाएं बड़ी उद्बोधक है। वह स्वयं शाक्यवंश के थे। एक बार शाक्यवंश के ही कुछ बड़े लोग उनके पास  दीक्षा लेने के लिए आये। उसी समय नाई समाज का उपालि भी दीक्षा लेने आया। बुद्ध ने सबसे बात करने के बाद निर्णय दिया कि उपालि को आज दीक्षा दूंगा बाकि लोगों को कल दूंगा और इस तरह उपालि को शाक्यवंश के उन लोगों से वरिष्ठ कर दिया।

        श्री आलोक कुमार ने कहा कि एक सफाई कर्मचारी सुणीत था। बुद्ध की यात्रा के समय वो दीवार के साथ रूककर खड़ा हो गया।  बुद्ध ने उसको जाकर निमंत्रित किया, आओ सत्यमार्ग पर, आओ बुद्ध के मार्ग पर। उन्होंने अछूत कहे जाने वाले सोपाक और छोटी जाति के कहे जाने वाले कुप्पत-पुर को भी प्रेमपूर्वक दीक्षा दी।  इसलिए उनकी जयंती के दिन सब मनुष्यों की समानता का उपदेश अपने हृदय में धारण करके जाति या किसी भी आधार पर छोटे बड़े के भाव को हमे अपने से दूर करना चाहिए।

        उनके जीवन में यह प्रश्न भी उठा कि महिलाओं को धम्म में शामिल किया जाये या नहीं। उनके सदैव साथ रहने वाले आनंद ने भी इस बहस में बहुत आग्रह से कहा कि महिलाओं को पुरुषों के सामान अवसर मिलना चाहिए। बुद्ध ने इस मत को स्वीकार कर करके महाप्रजापति गौतमी और अन्य लोगों को संघ में शामिल कर लिया। महिलाओं की समानता का इससे बड़ा उदहारण और कोई नही हो सकता।

        उन्होंने कहा कि तथागत बुद्ध के लिए कोई पतित नही था। संत नही हो सके ऐसा कोई व्यक्ति नही था। आम्रपाली नामक वेश्या ने उन्हें अपने घर बुलाया। उनके शिष्यों ने  आपत्ति की। पर बुद्ध उसका  निमंत्रण स्वीकार करके उसके घर गये; भिक्षा ग्रहण की और उसको मुक्त किया। अंगुलिमाल तो एक दुर्दान्त डाकू था। वह बुद्ध के मार्ग पर आया। बुद्ध ने उसको प्रवेश भी दिया और भिक्खु भी बनाया। बुद्ध ने यह साबित कर दिया कि प्रत्येक व्यक्ति का भूत कैसा भी रहा हो, पर उसका एक भविष्य है।

        विहिप कार्याध्यक्ष के अनुसार बुद्ध ने यह भी कहा था कि तुमको मुक्त करने कोई और नहीं आएगा। अप्पो देवो भव। बुद्ध ने कभी किसी को मुक्त करने का आश्वासन नहीं दिया। उन्होंने कहा वह मार्गदर्शक हैं, मोक्षदाता नहीं है। अपना विकास स्वयं करना है। अपना गुण, संवर्धन अपने आप करना है। अपने पुरुषार्थ से ईश्वर को प्राप्त करना है। उन्होंने कर्मकाण्डों  का विरोध किया। सरल, सहज उस समय की भाषा में अपने धर्म को व्यक्त कर दिया। उन्होंने अपने धम्म में अपने लिए कोई विशेष स्थान भी नहीं रखा।

        उन्होंने कहा कि मैं समझता हूँ कि बुद्ध के उपदेश आज भी उतने ही सत्य और सामायिक हैं जितने उस समय, जबकि वह दिए गये थे। इसलिए विश्व हिन्दू परिषद उनकी जयन्ती पर तथागत बुद्ध को स्मरण करती है। उनके उपदेशों का सम्मान करती है और यह संकल्प लेती है कि समानता का, स्त्रियों को बराबरी का सहभाग देने का और मनुष्यों के कल्याण के लिए उसके स्वयं के पुरुषार्थ के सन्देश को वह सम्पूर्ण देश में फैलाएगी जिससे  भारत दोबारा से सामर्थ्यशाली और बलशाली होकर विश्व गुरु की अपनी भूमिका निभा सके। 

जारीकर्ता
विनोद बंसल
राष्ट्रीय प्रवक्ता,

विश्व हिंदू परिषद

matruadmin

Next Post

कल और आज की परिस्थितियाँ अलग

Thu May 7 , 2020
कल और आज के परिपेक्ष्य में हम इतना स्पष्ट तौर पर कह सकते हैं कि प्रकृति से दूर होती हमारी जीवन शैली भौतिक सुख को ही सुख समझकर दिन रात प्रकृति का दोहन करता रहा चाहे वह विज्ञान हो अथवा ज्ञान प्रकृति से जिसको जहाँ मिलता गया दिन-रात बस लेता […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।