कल और आज की परिस्थितियाँ अलग

कल और आज के परिपेक्ष्य में हम इतना स्पष्ट तौर पर कह सकते हैं कि प्रकृति से दूर होती हमारी जीवन शैली भौतिक सुख को ही सुख समझकर दिन रात प्रकृति का दोहन करता रहा चाहे वह विज्ञान हो अथवा ज्ञान प्रकृति से जिसको जहाँ मिलता गया दिन-रात बस लेता रहा। इस चक्कर में वह भूल गया कि पकृति की मात्रा भी सीमित है।उससे उतना ही लेना चाहिए जितनी की आवश्यकता हो?
पूर्व की संस्कारो में प्रकृति प्रेम का वास था लेकिन आज की शहरी संस्कृति और एकल परिवार ने हमें संस्कार और प्रकृति से दूर किया है।चाहकर भी हम बच्चों को अपने साहित्य और संस्कृति के प्रति रूचि नही जगा पाते आखिर क्यों? क्योंकि बचपन से ही वैसी परिवेश, बड़ो का संपर्क, सामाजिक सभ्यता,संस्कृति, आदि से वे दूर होते है तो उनकी रूचि कैसे होगी।चंद किताबें मोवाइल टीवी और माँ-बाप यही देखकर वो बड़े होते है तो आखिर कैसे विकसित हो वह सोच? जिसमें वसुद्यैव कुटुम्बकम का वास है।यह सोचनीय है।यह मूल और आधारभूत कारण ही तमाम विकृति की जड़ है, जो सामाजिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक उद्देश्यो से दूर ले जाती है और हम गलती पर गलती करते जाते हैं ।

मौजूदा वक्त में महामारी अनेक प्रकार की बीमारी और बढ़ती मृत्यु का आँकड़ा पुनः प्रकृति के गुस्से का प्रकोप कहा जाता है।अनेक प्रकार की भ्रांतियाँ है ।लेकिन इतना तो सच है कि इस बंदी ने एक काम तो अवश्य किया कि पुनः प्रकृति प्रेम की मानसिकता जरूर तैयार कर दी है।अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसका कितना पालन करते हैं ।आने वाले समय में यह एक रास्ता भी दे गया है सरकार और पर्यावरण विशेषज्ञ के लिए कि बंदी कर पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सकता है।यह एक वरदान के तौर पर देखा जा रहा है अगर किसी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ तो वह है हमारी प्रकृति तो पर्यावरणविद का खुश होना लाजिमी है।

“आशुतोष”

नाम। – आशुतोष कुमार
साहित्यक उपनाम – आशुतोष
पटना ( बिहार)
कार्यक्षेत्र – जाॅब
शिक्षा – ऑनर्स अर्थशास्त्र
प्रकाशन – नगण्य
सम्मान। – नगण्य
अन्य उलब्धि – कभ्प्यूटर आपरेटर
टीवी टेक्नीशियन
लेखन का उद्द्श्य – सामाजिक जागृति

matruadmin

Next Post

प्यार की डगर

Thu May 7 , 2020
छोड़ दो तुम मोहब्बत करना अब। ये तुम्हारे बस की बात नहीं। इसमें त्याग तपस्या ज्यादा है। तुम इसे शायद कर सकते नही।। छोड़ दो तुम मोहब्बत करना अब। मन को मन से मिलना, तुम्हें आता नहीं। दिल को दिल से क्या तुम मिलेगे। है आगर तुम को मोहब्बत सचमुच […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।