एक गर्भस्थ कन्या शिशु की पुकार

एक गर्भस्थ कन्या शिशु की पुकार

माँ ओ। माँ
सुन रही हो न माँ!
मैं तुमसे कुछ कहना चाहती हूं ।
मैं तुम्हें देख नहीं सकती ,
पर तुम्हारी कोख में पल रहीहूं।
जब मुझे छूती हो तो ख़ुशी से
फूल उठती हूँ माँ ।
मुझे बेटी समझ निकाल न फेंकना ,
तेरी ममता की गोद में खेलना चाहतीहूँ।
सबका प्यार पाना चाहती हू्ं ।
मुझे जन्म देगी न माँ?
मैं सरगम की तान हूँ,कोयल की कूक हूँ,
मैं गाऊँगी नाचूँगी धूम मचाऊँगी ।
तेरे सब दुख दर्द हर लूँगी ,
मैं तुमपे बोझ नहीं बनूँगी ।
तुम भी तो बेटी हो जानती ही हो,
बेटी अभि शाप नहीं,वह वरदान है ।
मैं भी तुम्हारी आन बान और शान बनूँगी
लोगों से कहना मुझे गर्व है अपनी बेटी पर ,
अपनी अंशिका पर ।
कहोगी न माँ?

#डा आशा श्रीवास्तव

matruadmin

Next Post

पंछी

Mon Jan 6 , 2020
हम पंछी नील गगन के डाल डाल पर चूने दाना तिनका तिनका जोड़कर बनाते अपना ठिकाना। एक झोंका मस्त पवन का उड़ा ले जाता उसे फिर वारिश और सर्द रातों में इधर उधर भटकाता मुझे। चंचलता खो जाती चिल्लाहट आ जाती खीझकर अपनो को अपने ही बार बार सताती और […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।