राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान समारोह में राजेश पुरोहित विलक्षणा समाज सारथी सम्मान से सम्मानित

IMG-20190714-WA0055
भवानीमंडी |
सामाजिक संस्था विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति, रोहतक हरियाणा द्वारा रविवार को जिला विकास भवन में राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान से  भवानीमंडी के कवि ,साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा”पुरोहित” को विलक्षणा समाज सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया।
         पुरोहित ने बताया कि उन्हें परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ,रोहतक लोकसभा से सांसद अरविंद शर्मा , हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. सोमेश्वर दत्त शर्मा , विशिष्ठ अतिथि के कर कमलों से साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विलक्षणा समाज सारथी सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप सम्मान पत्र प्रतीक चिन्ह,श्रेष्ठ कृतियाँ प्रदान की गई।
          उन्होंने बताया कि जाने माने हास्य कलाकार महाबीर गुड्डू, लोकगायक रामकेश जीवनपुर, बॉलीवुड गायक विकास कुमार और हरियाणवी रागनी गायक रणबीर सिंह बड़वासनी की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लग गए।
       विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति की अध्यक्षा डॉ. सुलक्षणा अहलावत व विकास शर्मा ने पुरोहित के उत्कृष्ट साहित्य सृजन की प्रशंसा की।
   पुरोहित की रचनाएं नियमित रूप से अमेरिका कनाडा आस्ट्रेलिया से प्रकाशित होती है। वर्तमान में ये राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया जिला झालावाड में शिक्षक है। साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हैं।

matruadmin

Next Post

बाढ का कहर

Thu Jul 18 , 2019
मुझे राहत नहीं निजात दिला दो कोई तो सदा के लिए बाढ का हल बता दो। विज्ञान के इस युग में कैसी यह नीति है अचानक बाढ़ आ जाती सिस्टम सोती रहती है। सबकुछ बहा ले गया जो तिनका-तिनका जोड़ा प्रलंयकारी बाढ में अबतक न जाने कितनों ने दम तोड़ा। […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।