व्यवस्था के विध्वस से अनभिज्ञ ‘सुलगता बंगाल’

0 0
Read Time11 Minute, 58 Second

arpan jain

एक तरफ बंगाल में चिकित्सक हड़ताल पर है, बीमारी से मरीजों का हाल बेहाल है, इलाज के अभाव में बंगाल की जनता मौत को गले लगा रही है, अभद्र भाषा से मुख्यमंत्री लबरेज है, कही जय श्री राम के नाम पर पाबंधी है, तो कही राजनैतिक खूनी संघर्ष जारी है। आखिर क्या यही बंगाल की हकीकत है?

ये बंगाल वो भारतीय बंगाल नहीं है, जो महाकाली का उपासक, तंत्र का गढ़ व अध्यात्म का पुंज हुआ करता था, ये वो बंगाल तो नहीं जो धरा विवेकाननंद के पुरुषार्थ से सिंचित, जहाँ राजा राम मोहन राय ने अस्तित्व बनाया, जहाँ जन्में सुभाष, जहाँ शरदचंद ने कहानी गढ़ी, जहाँ जन्मे गुरूदेव टैगौर, जहाँ महाश्वेता देवी ने भृकुटी तानी, जहाँ डॉ॰ सर जगदीश चन्द्र बसु ने जन्म लिया जहाँ सत्यजित राय ने प्रतिभा पायी, जहाँ बंकिमचंद चटर्जी ने मातृभूमि का वंदन गाया है।

बंगाल वो जहाँ साहित्य पनपा, ‘भुखी पीढी आंदोलन’ मुकम्मल हुआ जिसने साठ के दशक में पूरे बंगाल में तहलका मचा दिया था, इसके इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में बंगाल पर इस्लामी शासन १३ वीं शताब्दी से प्रारंभ हो कर १६ वीं शताब्दी में मुग़ल शासन में व्यापार तथा उद्योग का एक समृद्ध केन्द्र बन कर उभरा। १५ वीं शताब्दी के अंत तक यहाँ यूरोपीय व्यापारियों का आगमन हो चुका था तथा १८ वीं शताब्दी के अंत तक यह क्षेत्र ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के नियंत्रण में आ गया था। भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का उद्गम यहीं से हुआ। १९४७ में भारत स्वतंत्र हुआ और इसके साथ ही बंगाल, मुस्लिम प्रधान पूर्व बंगाल (जो बाद में बांग्लादेश बना) तथा हिंदू प्रधान पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) में विभाजित हुआ। यहाँ की सांस्कृतिक अखंडता और परंपरागत शैली ने बंगाल को वैश्विक पटल तक स्थापित किया। नृत्य, संगीत तथा चलचित्रों की यहां लंबी तथा सुव्यवस्थित परंपरा रही है। दुर्गापूजा यहां अति उत्साह तथा व्यापक जन भागीदारी के साथ मनाई जाती है। क्रिकेट तथा फुटबॉल यहां के लोकप्रियतम खेलों में से हैं। सौरभ गांगुली जैसे खिलाड़ी तथा मोहन बगान एवं ईस्ट बंगाल जैसी टीम इसी प्रदेश से हैं।

आज जो बंगाल बन रहा है या दिख रहा है यह पश्चिम बंगाल का मूल स्वरुप नहीं है। किन्तु प्रश्न तो यह भी है कि आखिर ऐसे क्या कारण रहें जिसने सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और धार्मिक रूप से मजबूत बंगाल में वैमनस्य, खून ख़राबें और अमानवीयता की पराकाष्ठा पर पहुंचना स्वीकार किया जा रहा है। बंगाल में मार्क्स का प्रभाव बढ़ने लगा तभी से बंगाल ने धार्मिकता को धीरे धीरे अस्वीकार करना शुरू किया। यह भी सत्य है कि बंगाल जिस कार्ल मार्क्स और लेनिन की अवधारणा को सहज स्वीकार करने लगा उसी अवधारणा ने रूस के 52 टुकड़े करवा दिया फिर भी स्थापित नहीं हो पाई।

हर तीसरे दिन बंगाल में दो दलों के समर्थकों में खूनी संघर्ष होना आम बात हो गई, जय श्री राम के नारे लगते ही वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आँखें तन जाने लग गई, आखिर उनकी व्यक्तिगत विचारधारा का खामियाजा बंगाल की जनता क्यों भुगत रही है यह भी विचार करने का विषय है।

हाल ही में मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है, इसमें टीएमसी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। बीते दिनों आम चुनाव के दौरान भी कई दफा हुई हिंसा, झड़प, संघर्ष में कई लोगों को मौत नसीब हो गई, किन्तु क्या यह विचारधारा का संघर्ष है या फिर व्यक्तिगत अहम की टकराहट।

बंगाल की राजनीतिक बिसात पर खेलने वाले मोहरों की व्यक्तिगत लड़ाई और सम्प्रभुता का दोगला चेहरा भी बंगाल की हवा को ख़राब करके जनसामान्य को इस आग में झोंक रहें है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों ने राजनीतिक शतरंज की बिसात पर गोटियां बिछाने की कवायद तेज़ करके जनता को मरने पर मजबूर कर दिया। वैसे बंगाल में जुबानी जंग का तो इतिहास रहा है, वर्ष 1952 से ही राज्य में होने वाले हर चुनाव का अभिन्न हिस्सा यही जुबानी जंग रही है, दीवारों पर ऐसे-ऐसे चुभते नारे लिखे जाते थे जो आम लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं और इसका परिणाम जनता को भड़का कर हमेशा राज्य की शांति को कमजोर किया गया है। सत्ता की प्रतिध्वनियाँ सदा से ही बंगाल में जहर बो रही थी, आज भी हालात वैसे ही है। आखिर क्या बंगाल के भाग्य में यही लिखा है कि सत्ता हमेशा अपने फायदे के लिए जनमत का इस्तेमाल करेगी।

आज सत्तासीन दल जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर चोट कर रही हैं। टीएमसी द्वारा अपने भाजपा विरोधी एजेंडे के चलते जनता को जय श्री राम तक कहने पर पाबन्दी का फरमान सुनाना शुरू कर दिया, जो राज्य की राजनीति में नया तो है ही, साथ ही राष्ट्रविरोधी भी है। क्योंकि जनता का संवैधानिक अधिकार है उसका धर्म, विचार, मौलिकता, चयन आदि।

इन सभी तमाम विवादों की वजहें राजनीति की बिसात पर चल रहे शह और मात के खेल में वह रणनीति है जिसमें जनता कहीं शामिल नहीं बल्कि राजनैतिक लोगों के अहम की पराष्ठा सर्वोपरि है।

आज के हाल में जिस तरह से तृणमूल जो बंगाल के साथ बचपना कर रही है वो बंगाल के भविष्य के लिए खतरा है। जैसे एक व्यक्ति से बुराई करने, व्यक्ति की बुराई करने से उस व्यक्ति की छवि का नुकसान होता है वैसे ही यही सन्दर्भ किसी राज्य के परिपेक्ष में लिया जाए  तो इन हालातों का असर राज्य के व्यापार, व्यवस्था, शिक्षा, प्रगति आदि पर सीधे तौर पर पड़ता है। उदाहरण के लिए ‘कश्मीर’ हमारे सामने मुहँ बाहें खड़ा है। कश्मीर की आय का मुख्य स्त्रोत पर्यटन है और कश्मीर के हालातों, पत्थरबाजों की करतूतें, आतंक का समर्थन या सेना का विरोध अमूमन देश के पर्यटकों को कश्मीर की तरफ आकर्षित तो नहीं कर रहा बल्कि दूर कर रहा है, उन्हें डरा भी रहा है। जिसका सीधा असर कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है।

यही हाल अब बंगाल के साथ होते जा रहा है, रोहिंग्या का खेल, बांग्लादेशियों को पनाह देना, राज्य में राजनैतिक खून-ख़राबा होना, धार्मिक विरोध, धार्मिकता का कुत्सित प्रयास जो चेहरा बंगाल का बनता जा रहा है, वो जनता के लिए तकलीफदेह होगा।

जनता का काम प्रभावित होगा, देश के अन्य राज्यों से व्यापार,पर्यटन, शिक्षा आदि सब प्रभावित होगा। न केवल प्रभावित होगा बल्कि बंगाल को राष्ट्र से अलग-थलग करके कमजोर कर देगा। इसलिए जनता को समझना होगा कि किस तरह से राजनीती जनता का उपयोग करके उनका तो स्वार्थ सिद्ध कर ही रही है, साथ ही राज्य को तहस-नहस कर देगी। जनता को समझदारी से राजनीती के प्रभाव से बाहर निकल कर पुनः बंगाल के गौरव की स्थापना करना होगी अन्यथा राज्य भी कमजोर और राजनीती भी दुराग्रही हो जाएगी।

#डॉ.अर्पण जैन ‘अविचल’

परिचय : डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ इन्दौर (म.प्र.) से खबर हलचल न्यूज के सम्पादक हैं, और पत्रकार होने के साथ-साथ शायर और स्तंभकार भी हैं। श्री जैन ने आंचलिक पत्रकारों पर ‘मेरे आंचलिक पत्रकार’ एवं साझा काव्य संग्रह ‘मातृभाषा एक युगमंच’ आदि पुस्तक भी लिखी है। अविचल ने अपनी कविताओं के माध्यम से समाज में स्त्री की पीड़ा, परिवेश का साहस और व्यवस्थाओं के खिलाफ तंज़ को बखूबी उकेरा है। इन्होंने आलेखों में ज़्यादातर पत्रकारिता का आधार आंचलिक पत्रकारिता को ही ज़्यादा लिखा है। यह मध्यप्रदेश के धार जिले की कुक्षी तहसील में पले-बढ़े और इंदौर को अपना कर्म क्षेत्र बनाया है। बेचलर ऑफ इंजीनियरिंग (कम्प्यूटर  साइंस) करने के बाद एमबीए और एम.जे.की डिग्री हासिल की एवं ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियों’ पर शोध किया है। कई पत्रकार संगठनों में राष्ट्रीय स्तर की ज़िम्मेदारियों से नवाज़े जा चुके अर्पण जैन ‘अविचल’ भारत के २१ राज्यों में अपनी टीम का संचालन कर रहे हैं। पत्रकारों के लिए बनाया गया भारत का पहला सोशल नेटवर्क और पत्रकारिता का विकीपीडिया (www.IndianReporters.com) भी जैन द्वारा ही संचालित किया जा रहा है।लेखक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तथा देश में हिन्दी भाषा के प्रचार हेतु हस्ताक्षर बदलो अभियान, भाषा समन्वय आदि का संचालन कर रहे हैं।

 

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पापाजी क्या होते है

Fri Jun 21 , 2019
काम काम में व्यस्त रहे मेरे पापाजी। घर की चिंता ज्यादा करते मेरे पापाजी। सबकी खुशीयाँ पूरी करते मेरे पापाजी। इसलिए कहलाते घर की जान वो ।। कितना कुछ त्याग किया अपने जीवन में। छोटी छोटी खुशियां छोड़ी बच्चो की खातिर। फिर भी बच्चे खुश न होते अपने पापा से […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।