लापरवाही   

0 0
Read Time2 Minute, 45 Second
niraj tyagi
          अर्पिता और अमित के जीवन में सब कुछ बड़ा ही खुशहाल चल रहा था। शादी के 20 वर्ष बाद अपने काम से अमित बहुत खुश था और अपनी बिटिया अंकिता के लिए एक सुंदर भविष्य की कामना के साथ उसने उसकी पढ़ाई के लिए सेविंग की हुई थी।
        अंकिता भी पढ़ने में काफी होशियार है।इस बात से अमित और अर्पिता के मन को बड़ी तसल्ली है।सब कुछ ठीक चल रहा है अंकिता ने 12 वीं क्लास का एग्जाम दिया है और अपनी अपेक्षा के अनुसार 94% मार्क्स आने पर उसका परिवार बहुत खुश है।
        अंकिता के पापा मिठाई की दुकान से मिठाई खरीद कर बड़ी तेजी से अपनी बाइक से घर जाने की जल्दी में बहुत तेज चलाते हुए घर पहुंचने की कोशिश में एक्सीडेंट करवा लेते हैं।
        जिसके कारणवश उनके शरीर को बहुत चोट लग जाती है।एक्सीडेंट के बाद अमित के इलाज में हुए खर्चे के कारण जीवन की सारी जमा पूंजी खत्म हो गई और इस घटना में अमित भी अपने पैरों से चलने के काबिल ना रहा।
        अचानक मां बेटी के ऊपर सारे घर की जिम्मेदारी आ गयी।अर्पिता ज्यादा पढ़ी हुई नही है इस कारण उसने एक कपड़ो की दुकान पर नोकरी करना शुरू कर दिया है।पति की दवाई का खर्चा और घर चलाना बहुत ही भारी होता जा रहा है।
        घर की सारी परेशानी देखते हुए उनकी बेटी अंकिता ने भी अपनी पढ़ाई छोड़कर एक शोरूम में सेल्सगर्ल की नोकरी कर ली।पिता के ऊपर आयी अचानक विपदा को दूर करने में उज्जवल भविष्य की ओर जाती हुई अंकिता की पढ़ाई भी रुक गई और घर और माता पिता की स्थिति को संभालने के लिए अंकिता को एक छोटी उम्र में ही नोकरी करनी पड़ गयी।
          पिता के द्वारा लापरवाही से बाइक चलाने की वजह से अंकिता का भविष्य नष्ट हो गया और एक उज्जवल भविष्य की तरफ जाती है अंकिता अचानक घर की जिम्मेदारी के नीचे आकर कुछ ही दिनों में 18 साल की उम्र में लगभग 30 साल की लगने लगी।
#नीरज त्यागी
ग़ाज़ियाबाद ( उत्तर प्रदेश ).

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

"शतदल" (मुक्तक काव्य-संग्रह)

Sun May 26 , 2019
सुधी साहित्यकार डॉ0 मृदुला शुक्ला “मृदु” की काव्य-कृति शतदल का मैंने गहन अवलोकन किया। इस कृति में 100 स्फुट रचनाएँ हैं। अर्थात मुक्तक कवितारूपी 100 पंखुड़ियाँ हैं, जो भक्ति-भावना,प्रेम-भावना,राष्ट्र-प्रेम एवं नैतिकतापूर्ण भावनाओं से ओत-प्रोत हैं। कवयित्री के द्वारा जिन वैविध्य विषयक भावों को जिस सहजता एवं सौष्ठव के साथ प्रस्तुत […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।