गीतशाला विभाग में रंगारंग गीतोत्सव सम्पन्न

FB_IMG_15550429592417463

साहित्य संगम संस्थान के गीतशाला विभाग में नवरात्री के शुभअवसर पर दिनांक १०.४.२०१९ की शाम ७बजे से गीतोत्सव का आयोजन किया गया ,गीतशाला की प्रमुख आदरणीया सरोज सिंह ठाकुर जी नें इस प्रथम रंगारंग गीतोत्सव का आयोजन करवाया ,जिसमें कई प्रतिभागियों नें अपनीं अनूठी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया ,आयोजन गीतशाला के ह्वाट्स अप पटल पर रखा गया ,जिसमें विभिन्न प्रांतों के कवियों व साहित्यकारों नें भाग लिया,कार्यक्रम की शुरूवात संस्थान के अध्यक्ष श्री राजवीर मंत्र जी नें अपनीं गरिमामयी ,ओजस्वी वाणी से मनमोहित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया ,कार्यक्रम में अनिता मंदलवारमनोजकुमार सांवरिया मनु,छगन लाल गर्ग जी,इंदू शर्मा शुचि,संस्थान की विधि सलाहकार सेवा निवृतन्यायाधीश श्रीमती मीना भट्ट जी,प्रेमलता जी (आगरा ), कुमुद श्रीवास्तव वर्मा “कुमुदनी ” लखनऊ से ,,रवि रश्मी अनुभूति जी ,डा० स्वाति सिंह ,संस्थान की प्रबंधिका आ०छाया  सक्सेना प्रभु,, आ० गीता गुप्ता ,इति शिवहरे ,,कल्पनाजी ,म.प्र. से शिव कुमार लिल्हारे ,सरिता श्रीवास्तव, आ० पुरूषोत्तम प्रजापति,रिखब चंद रॉका ,आ० प्रेमलता,राजीव डोंगरा जी ,भावना दीक्षित जी ,,हरीश विष्ट जी ,आ० एस.के कपूर हंस जी ,आ० सुनील कुमार अवधिया मुक्तानिल ,व नवीन कुमार भट्ट नीर जी नें अपनीं दमदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चारचांद लगा दिये |
कार्यक्रम की शुरूवात व दीपाली पांडे दीया नें सरस्वती वंदना से आरम्भ किया ,
मुख्य अतिथि आ० चंद्रपाल जी नें कार्यक्रम को संम्बोधित किया ,विशिष्ट अतिथि आदरणीय राजवीर मंत्र जी रहे ,कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीया मीना भट्ट जी  नें की विशेष विशिष्ट अतिथि आदरणीय शिरोमणी डा० अरूण कुमार श्रीवास्तव जी नें कार्यक्रम की सराहना कर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया ,कार्यक्रम का संचालन संस्थान की अलंकरण अध्यक्षा” दीपाली पांडे दीया ” व अलंकरण सह संरक्षिका कुमुद श्रीवास्तव वर्मा “कुमुदनी ” ने किया |

matruadmin

Next Post

गजल-आओ चलो मतदान करें

Fri Apr 12 , 2019
प्रेम को आगे रखके हम खुद का सम्मान करें लोकतंत्र के महापर्व में आओ चलो मतदान करें गली मोहल्ले गाँव शहर में घूम घूम कर हम भाई बूढ़े और जवानों का हम सब मिलकर आह्वान करें जाति धर्म भाषा प्रांत से कुछ पल मन को दूर रखें सही बटन पर […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।