शीघ्र न्याय के मंच पर हिंदी में चर्चा की पहल और न्याय के लिए भाषा पर चर्चा

49899424_2526914100657097_4154350981556994048_n

‘फोरम फॉर फास्ट जस्टिस’ के मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में आज मुझे यह अवसर मिला कि मैं भाषा के कारण देश के नागरिकों पर हो रहे अन्याय की बात रख सकूं। अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि पहुंचे हुए थे। इस दो दिवसीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि थे भारत के पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त श्री शैलेश गांधी । उन्होंने भारत में न्यायालयों की दशा और न्यायतंत्र में सामान्य नागरिक द्वारा न्याय पाने में आने वाली कठिनाइयों , न्याय में हो रहे विलंब के कारणों और उसके संबंध में सुझान रखे । उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के आंकड़ों को आधार बना कर बताया कि यदि न्यायधीशों के रिक्त पदों को ही भर दिया जाए तो लंबित पड़ेमामलों का काफी हद तक निपटान किया जा सकता है।

अधिवेशन की मुख्य बात यह भी थी कि इसमें ज्यादातर वक्ताओं ने अपनी बात हिंदी में रखी। जॉर्ज फर्नांडिस के भाई ट्रेड यूनियन नेता माईकल फर्नांडीज कर्नाटक से आए थे वे हिंदी नहीं बोल पाए थे । उन्होंने अपनी बात अंग्रेजी में कही। एक सहभागी तमिलनाडु से आए थे, उन्होंने ग्रामीण अदालतों के बारे में अपनी बात तमिल मैं कही । जिस का हिंदी विवरण दिया गया। संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी वेंकट जी जो एक महीने बाद अमेरिका से लौटे थे, वे दक्षिण भारतीय हैं, इसके बावजूद उन्होंने अपनी बात बहुत ही रोचक ढंग से हिंदी में रखी।जनता को शीघ्र न्याय दिलवाने के लिए आयोजित इस अधिवेशन में ज्यादातर प्रतिभागियों से हिंदी में अपनी बात रखने को कहा गया । मैं समझता हूं कि यह भी एक बहुत बड़ी सफलता रही। फोरम से जुड़े लोगों ने कहा कि वे आगे भी अपने मंचों पर न्याय और भारतीय भाषाओं की बात रखने के लिए मुझे आमंत्रित करेंगे।फोरम फॉर फास्ट जस्टिस में भारतीय भाषाओं की प्रतिष्ठापन के कार्य में भाई राजू ठक्कर जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था का सदस्य न होने पर भी अध्यक्ष श्री भगवानजी राइयानी ने मुझे अपनी बात रखने का थोड़ा समय दिया गया। लेकिन इतने समय में मैं जो भी कह सका उसका जबर्दस्त प्रतिसाद मिला। इस प्रकार मुझे न्याय तंत्र के लोगों के बीच भाषा के कारण हो रहे अन्याय की बात रखने में सफलता मिली।

संस्था से जुड़े अनेक मित्रों ने इस विषय के महत्व को समझते हुए और स्वभाषा के प्रति प्रेम के चलते भविष्य में भारतीय भाषाओं के संघर्ष में पूरा साथ देने की बात कही। यह भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

#डॉ. मोतीलाल गुप्ता ‘आदित्य’

matruadmin

Next Post

उम्मीदों की धूप

Sun Jan 27 , 2019
खुशियों की टोकरी में, उम्मीदों की धूप लिए, वह गुनगुनाती जाती है, घंघोर अंधेरा टूटेगा, जुल्म की धुंध छट जाएगी, जब इल्म का सूरज उगेगा, ज्ञान प्रकाश छा जाएगा, तब नभ चूमने उड़ेगे, सब खग, हर कली फुल बन जाएगी, जब ज्ञान चक्षु खुल जाएंगे, भंवरे, गीत ये गाएंगे, “एक […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।