गणतंत्र

babulal sharma

पुरा कहानी,याद सभी को,
मेरे देश जहाँन की।
हम कहें गणतंत्र की गाथा,
अपने देश महान की।

सन सत्तावन की गाथाएँ
आजादी हित वीर नमन।
रानी झाँसी नाना साहब,
ताँत्या से रणधीर नमन।

तब से आजादी मिलने तक,
संघर्ष रहा बस जारी था।
वीर हमारे नित मरते थे।
दर्द गुलामी भारी था।

जलियाँवाला बाग बताता,
नर संहार कहानी को।
भगतसिंह की फाँसी कहती,
इंकलाब की वानी को।

शेखर बिस्मिल ऊधम जैसे,
थे कितने ही बलिदानी।
कितने जेलों में दम तोड़े,
कितनों ने काले पानी।

बोस सुभाष व तिलक गोखले,
कितने नाम गिनाऊँ मैं।
अंग्रेजों के अनाचार के
कैसे किस्से गाऊँ मैं।

गाँधी की आँधी,गोरों के,
आँख किरकिरी आई थी।
विश्वयुद्ध से सबक मिला था,
कुछ नरमी तब आई थी।

आजादी हित डटे रहे वे,
देशभक्त सेनानी थे।
क्रांति बीज से फसल उगाते,
मातृभूमि अरमानी थे।

आखिर मे दो टुकड़े होकर,
मिली वतन को आजादी।
हिन्दू मुस्लिम दंगे होकर,
खूब हुई थी बरबादी।

संविधान परिषद ने मिलकर,
नया विधान बनाया था।
छबीस जनवरी सन पचास,
यह लागू करवाया था।

बना वतन गणतंत्र हमारा।
खुशियाँ मय त्यौहार मने।
राष्ट्रपति व संसद भारत के,
मतदाता हर बार चुने।

आज विश्व मे चमके भारत,
ध्रुवतारे सा बन स्वतंत्र।
करूँ वंदना जन गण मन की,
अमर सदा रहे गणतंत्र।

लोकतंत्र सिरताज विश्व का,
लिखित वृहद संविधान है।
लाल किले लहराए तिरंगा,
जनगण मन अरमान है।

उत्तर पहरेदार हमारा,
पर्वत राज हिमालय है।
संसद ही सर्वोच्च हमारी,
संवादी देवालय है।

आज विश्व में भारत माँ का,
उन्नत गर्विता भाल है।
गणतंत्र पर्व के स्वागत को,
आरती सजते थाल है।

सेना है मजबूत हमारी,
बलिदानी है परिपाटी।
नमन करें हम भारत भू को,
और चूमलें यह माटी।

गणतंत्र सदा सम्मानित हो,
इस तन प्राण रहे न रहे।
ऊँचा रहे तिरंगा अपना,
मन में यह अरमान रहे।

नाम– बाबू लाल शर्मा 
साहित्यिक उपनाम- बौहरा
जन्म स्थान – सिकन्दरा, दौसा(राज.)
वर्तमान पता- सिकन्दरा, दौसा (राज.)
राज्य- राजस्थान
शिक्षा-M.A, B.ED.
कार्यक्षेत्र- व.अध्यापक,राजकीय सेवा
सामाजिक क्षेत्र- बेटी बचाओ ..बेटी पढाओ अभियान,सामाजिक सुधार
लेखन विधा -कविता, कहानी,उपन्यास,दोहे
सम्मान-शिक्षा एवं साक्षरता के क्षेत्र मे पुरस्कृत
अन्य उपलब्धियाँ- स्वैच्छिक.. बेटी बचाओ.. बेटी पढाओ अभियान
लेखन का उद्देश्य-विद्यार्थी-बेटियों के हितार्थ,हिन्दी सेवा एवं स्वान्तः सुखायः

matruadmin

Next Post

मेरा मुल्क

Fri Jan 25 , 2019
मेरा मुल्क मेरा देश ,      अनेकता में एक। भिन्न भिन्न की बोली यहां पर अलग अलग भाषाएँ। जाती अलग है धर्म अलग है पर एक ही है दिशाएं। मानवता का धर्म यहां पर     खुशियां रोज मनाएं क्या हिन्दू क्या मुस्लिम हम भाईचारा फैलाएं। ईद दीवाली वैशाखी […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।