अभिभाषक-साहित्यकार विजय सिंह चौहान सम्मानित

unnamed
इन्दौर।
सुप्रसिद्ध शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. एस.एन.तिवारी की स्मृति में श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति में इंदौर के पांच साहित्यकारों का सम्मान किया गया। यहाँ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार प्रो.कमल दीक्षित ने लेखक विजयसिंह चौहान को साहित्य सेवा के लिए सम्मानित किया।
 अनेक नामचीन साहित्यकारों के इस शहर में मुख्य अतिथि प्रो.दीक्षित की उपस्थिति में कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध लघुकथाकार डॉ. योगेंद्रनाथ शुक्ल ने की। विशेष अतिथि अतिथि डॉ. वंदना अग्निहोत्री रही।
इस अवसर पर इंदौर उच्च न्यायालय में कार्यरत अभिभाषक और साहित्यकार विजय सिंह चौहान को साहित्य सेवा एवं उपलब्धियों हेतु अभिनंदन-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
मानविक संबंधों को अपनी रचनाओं में बेहद सरलता और तीव्रता से उकेरने वाले श्री चौहान लंबे समय से लिख रहे हैं। matrbhasha डॉट कॉम से भी आप सक्रियता से जुड़े हैं।

matruadmin

Next Post

शब्द खुद गवाही देंगे

Tue Jan 1 , 2019
अंतर्मन की आशाएं , दिल के सारे सपने। होंगे   क्या   पूरे ,उम्मीद   बनाये   रखना।। दवात जो भरी है अपने ही अश्को की स्याही से, क्या सच लिख पाएगी कलम,ये उम्मीद बनाये रखना। आजकल ये रोज मैं जो पन्नो पर बाट रहा है। ये टूटे सपने है मेरे,जिन्हें मैं रोज छाट […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।