दिल्ली में राम-मन्दिर हेतु विराट धर्मं सभा की व्यापक तैयारियां जारी

RamMandirMovement

रविवार को रामलीला मैदान जुटेंगे साधू-संत व असंख्य रामभक्त

नई दिल्ली  |

विश्व हिन्दू परिषद द्वारा इसी रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विराट धर्मसभा की व्यापक तैयारियां जारी हैं। प्रात: 11 बजे प्रारम्भ होने वाली इस धर्म सभा को जूना अखाड़ा पीठाधीश्वर महा-मण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज, श्रीजगन्नाथ पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज, गीता मनीषी महा-मण्डलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, युग पुरुष परमानंद जी महाराज, वात्सल्य ग्राम संस्थापक दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश (भैया जी) जोशी, विश्व हिन्दू परिषद् के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) श्री विष्णु सदाशिव कोकजे व कार्याध्यक्ष एडवोकेट आलोक कुमार सहित अनेक पूज्य संत व गणमान्य लोग संबोधित करेंगे.

विस्तृत जानकारी देते हुए विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री करुणा प्रकाश ने बताया कि रामभक्तों की सुविधा हेतु सभा स्थल व आस-पास लगभग दो-तीन किलोमीटर तक दर्जन भर से अधिक बड़ी-बड़ी एल ई डी स्क्रीन लगाई जाएंगीं. जिससे जो लोग किसी कारणवस रामलीला मैदान ना भी पहुँच सकें तो वे जहां तक भी पहुँच सकें, कार्यक्रम की भव्यता के दर्शन के साथ पूज्य संतों के प्रवचनों से बंचित न रहने पाएं. जगह-जगह भगवान श्री राम के बड़े-बड़े चित्र व कलश भी रखे गए हैं जिनमें दिल्ली के राम भक्त अपने-अपने घरों से पूजित अपने साथ लाए संकल्प पुषों को अर्पित कर सकें. मेट्रो से आने वाले राम भक्तों के लिए नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन सर्वाधिक नजदीक होने के कारण वहीँ पर उतरने को कहा गया है.

एन सी आर से आने वाली बसों व अन्य वाहनों के लिए 16 जगह पार्किंग केंद्र बनाए गए हैं. हर पार्किंग स्थलों पर पीने के पानी, शौचालय तथा अनाउन्समेंट सिस्टम होंगे. उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब से जुड़ने वाली राजधानी के सभी सीमाओं पर स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं. वहीँ पर सभी राम भक्तों के लिए भोजन व पानी के पैकेट दिए जाएंगे. जगह-जगह मार्ग-दर्शिका लगाईं जाएंगीं.

#विनोद बंसल

प्रवक्ता-विहिप

matruadmin

Next Post

प्यार क्या होता 

Fri Dec 7 , 2018
कुछ हम सोचते है खुद के लिए, और कुछ और ही हो जाता है/ दिल किसी पर आता है, और दिमाग कही और ही चला जाता है / प्यार करने का तेरा अंदाज ही निराला है , जब याद तुझ को करते है / तो तू ना जाने कहाँ पर […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।