सरगुजा |
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नेशनल ईलेक्सन वाँच एवं सरगुजा स्वीप के कार्ययोजना के अनुसार के.आर. टेक्निकल काँलेज अम्बिकापुर में कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर समाजसेवी राज नारायण द्विवेदी ने मतदान से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जागरूक किया । मतदान से स्वयं को और समूदाय को क्या लाभ होता है , विकलांग मतदाताओं के लिए विधानसभा चुनाव 2018 में विशेष सुविधा क्या है , नोटा बटन क्या है इसका उपयोग कब और कैसे करें इसकी उपयोगिता क्यों पड़ी , निश्पक्ष मतदान क्या है , वैलेट पेपर और ईवीएम दोनों में बेहतर कौन है । ईवीएम से निष्पक्ष मतदान , मतदान के बाद सेल्फी कैसे ले , सेल्फी मतदान से क्या फायदा , सेल्फी मतदान केंद्र क्या है आदि विषयों पर परिचर्चा के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया । श्री द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वास्थ्य लोकतंत्र के लिए शतप्रतिशत मतदान और निष्पक्ष मतदान आवश्यक है । प्रजातंत्र में जनता के लिए जनता के द्वारा बनाई गई एक व्यवस्था प्रणाली है और जब लोग मतदान नही करेंगे तो यह व्यवस्था प्रभावशाली नहीं होगा । जितना ज्यादा मतदान होगा उतना अधिक हमारा प्रजातंत्र मजबूत होगा , इससे हमारा राष्ट्र मजबूत होगा ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करतें हुऐ काँलेज के सहायक प्रचार्य विनय कुमार अम्बष्ट ने कहा कि प्रजातंत्र में चुनाव एक उत्सव है जिसमें सबकी सहभागिता अतिआवश्यक और नितांत जरूरी है , और यह उत्सव तब सफल होगा जब शतप्रतिशत मतदान एवं निष्पक्ष मतदान होगा । जिसके लिए सरकार भरपूर कोशिश कर रही है । जिसमें सहयोग करना हम सभी का दायीत्व है । चाईल्ड लाईन की स्मृति एक्का ने कहा कि आज नव मतदाताओं में एक उत्साह दिख रहा है, उनके मन में चुनाव को लेकर एक उमंग की लहर दौड़ रही है इससे लग रहा है कि प्रजातंत्र की नीव मजबूत होगी ।
कार्यक्रम में छात्र -छात्राओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए श्री द्विवेदी के द्वारा सपथ भी दिलाया गया । एक वार्ता का भी आयोजन किया गया “काश ! मै सरपंच होता ” इस वार्ता को छात्रों ने काफी पसंद किया । चढ़बढ़ खुब हिस्सा लिया । अपनी बात रखी । जब छात्रों से विधायक बनने की बात पुछी गई तो सबने एक संकल्प के साथ कहा कि शिक्षित छत्तीसगढ़ – स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ की बात कही ।