प्राकृतिक संसाधन जीवन का बहुमूल्य साधन

hemendra
हम जिस पर्यावरण में रहते हैं वह अनेक घटकों से मिलकर बना हैं। इसका
प्रत्येक घटक हमें किसी न किसी रूप में लाभ पहुंचाता हैं। हमारी
आवश्कताएं चाहे मौलिक हो, भौतिक हो, सामाजिक हो, अर्थिक हो, अथवा
सांस्कृतिक हो इनकी पूर्ति प्रकृति से ही संभव होती हैं। प्रकृति ने हमें
भूमि, जल, वायु, खनिज, ईधन, सूर्य का प्रकाश और वन आदि ऐसे संसाधन विरासत
में दिया हैं, जो हमारे जीवन का बहुमूल्य साधन हैं। यह तो हम सभी जानते
हैं कि संसाधन सम्पूर्ण पृथ्वी पर असमान रूप से वितरित हैं तथा इनका
उपयोग मनुष्य के क्रियाकलापों पर निर्भर करता हैं। यदि इन संसाधनों का
उचित प्रयोग करें तो मानव जाति का कल्याण और यदि दुरूपयोग हो तो विनाश
निश्चित हैं।
अलबत्ता, समग्र राष्ट्रीय विकास और देश के नागरिकों के लिए समुचित जीवन
परिस्थितियों की सुनिष्चिता के फलस्वरूप बढती जनसंख्या ने भारत में
प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव डाला हैं। समस्या की गंभीरता सीमित प्राकृतिक
संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के साथ उन्हें भविष्य के वास्ते सुरक्षित और
संरक्षित रखने पर कम ध्यान देने के कारण बढ गई हैं। जो हमारे देश के
विकास और प्रगति के लिए खतरा है। मानव ने प्राकृतिक संसाधनों के विवेकहीन
और अनियंत्रित उपभोग से स्वयं को प्रदूषण, भूक्षरण, जल संसाधनों के
अवक्रमण, वनोन्मूलन और जैव-विविधता के लोप के रूप में प्रकट किया हैं। हम
इन कारकों को पारिस्थितिकी व्यवस्था के लिए खतरा और यहॉं तक कि अपने
स्वास्थ्य और जीवन के लिए खतरे के रूप में देख सकते हैं।
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ के आंकलन के अनुसार भारत को अनेक घातक
प्राकृतिक आपदाओं की वजह से हर साल लगभग 9.8 अरब डालर की क्षति होती हैं।
देश को 58.6 फीसदी जमीन भूकंप के लिए संवेदनशील मानी जाती हैं जबकि 8.5
फीसदी पर चक्रवात का खतरा बना रहता हैं। वीभत्स, बाढ, भूस्ख्लन और आग
आपदा के खतरों को कम करने से संबंधित संयुक्त राष्ट्र संघ के विभाग के
आंकलन के अनुसार भारत को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं की बदौलत हर
वर्ष कम से कम 9.8 अरब डालर का नुकसान होता हैं। यह सब मानवघटित
प्राकृतिक असंतुलन का दुष्परिणाम हैं जिसे हम और आने वाली पीढी भी
झेलेगी।
अंतनिर्नहित पर्यावरण वैज्ञानिकों के एक अंर्राष्ट्रीय समूह ने हाल ही
में एक अध्ययन कर बताया हैं कि प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन से
हमारा ग्रह पृथ्वी उस खतरनाक बिंदु पर पहुंच गया हैं जहां से वापस लौटना
अब संभव नहीं हैं। या यह कहें कि अपरिवर्तनीय स्थिति बन गयी हैं। गैर
प्रजातांत्रिक ढंग से प्राकृतिक संसाधनों का दोहन एवं कु-प्रबंधन दुनिया
भर में आज भी जारी हैं। इस पृथ्वी पर जो संसाधन एक समय अंतहीन लगते थें,
उनके बारे में अब यह स्पष्ट हो गया हैं कि सभी सीमित हैं फिर चाहे वह
खनिज हो, पेट्रोल हो, कोयला हो या प्राकृतिक गैसादि हो।
दरअसल, हमारे देश में प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के तौर पर जनसंख्या
वृद्धि और जीवन की बुनियादी आवष्यकताओं गोया भोजन, ऊर्जा, रोजगार,
स्वास्थ्य और आवास की बढती मॉंग हैं। अल्प अवधि के लाभों के लिए विभिन्न
प्रकार की विकासात्मक कूटनीतियॉं भी प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक शोषण
और पर्यावरणीय क्षति के लिए उत्तरदायी हैं। लोगों का तुच्छ और
स्वार्थपूर्ण रवैया समस्या को और अधिक गंभीर करते हैं। परिष्कृत कृषि
भूमि पर विकासमूलक, आवासीय और औद्योगिकरणादि और खेती में रासायनिक खादों
और कीटनाषकों का उपयोग अन्तोतोगत्वा मृदा की उत्पादकता को नुकसान
पहुंचाता है।
लिहाजा, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के लिए कूटनीतियॉं बढती आबादी और बढती
मांग के दृष्टिगत दीर्धकालिन होना आवश्यक हैं। प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन
नीतियॉ के दीर्धकालिक पहलु जनसंख्या, निर्धनता और असामनता की समस्याओं से
संबंधित हैं। अतः कृषि, निर्धनता, वानिकी और जैव-विविधता से संबंधित
विभिन्न पर्यावरणीय नीतियों के प्रतिपादन के संबंध में एक समेकित सुधार
के उपाय की आवश्यकता हैं। भू-आधारित संसाधनों के संरक्षण में कृषि में
संस्थागत सुधार एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता हैं। इन प्रयासों की
सफलता को सुनिश्चिात करने के लिए समुचित बजट, सार्थक योजना और कडे
नियमों, प्रावधानों को धरातल में लाने की आवश्यकता हैं।
किन्तु, प्रकृति से प्राप्त संसाधनों के प्रति हमारी सोच भ्रमात्मक हैं।
हम यह मानकर चलते है कि प्रकृति से प्राप्त संसाधन हमारे लिए ही है। हम
इसका जितना चाहें जैसा चाहें वैसा उपयोग कर सकते हैं, किन्तु यह सही नहीं
हैं। प्राकृतिक संसाधन प्रकृति में सीमित मात्रा में ही हैं। एक दिन ये
समाप्त हो जाएगे। यह हमारे हाथ में हैं कि हम कितनी मितव्ययिता के साथ
इन्हें खर्च करते है। यह साधन हमारी आगामी पीढी की धरोहर भी हैं। हमारा
दायित्व है कि हम उनके लिए इसे संरक्षित करें। बढते असीमित जीवन तथा
संपन्नता की दौड ने हमें संसाधनों के अति दोहन के लिए मजबूर कर दिया हैं।
वस्तुतः प्राकृतिक संसाधनों के दोषपूर्ण, विषम विभाजन और उपयोगिता का
चिन्हांकन कर लेनी चाहिए। क्योंकि यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से
पर्यावरणीय अवरोध में योगदान देते हैं। इस तरह असमानताऐं सभी प्रकार की
समस्याऐं उत्पन्न करती हैं। इसीलिए प्राकृतिक संसाधन का संरक्षण और
सवर्धन करना सर्वोचित होंगा। प्रत्युत प्राकृतिक संसाधन के इस संकट से
निपटने के लिए संसाधन के सतत् दोहन से उत्पन्न प्रदूषण को दृष्टिगत रखते
हुए गैर वैकल्पिक संसाधन स्रोत के उपयोग हेतु प्रोत्साहित होना और किया
जाना चाहिए। याद रहें, आज सीमित प्राकृतिक साधन को बचायेगें तो कल आगामी
पीढी की यह धरोहर हमारे जीवन को बचायेगी।

#हेमेन्द्र क्षीरसागर

matruadmin

Next Post

दिल में बस जाना फिर रूठ के चले जाना हमदम

Mon Aug 27 , 2018
दिल में बस जाना फिर रूठ के चले जाना हमदम कभी मान जाना तो कभी बे-ख़ता सताना हमदम जोड़ता फिर रहा हसरतें मुहब्बत की राह में सनम इक छोर से तुझ पर आके ख़त्म हो जाना हमदम अपने इस दिल को क्या बताऊँ कहाँ जा कर बसे तू जो न […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।