विद्रोह

kirti jayaswal
ले चलो ऐ ‘अश्व’ मुझको उस धरा के छोर,
पाप रहित क्षेत्र हो; तम न हो; हो भोर।
भ्रमण करता ‘क्षेत्र’ में; गर्दभ-मति लिए हुए,
पशु,प्रेत बन भटक रहा अज्ञात; शून्य से परे।
देखता हूँ ‘मन की हलचल’ लोचन का प्रकाश ले,
कह न ‘बधिर’; सुन सका न-गूँज अन्तर्रात्मा की।
था विचार चल पडूँ-‘सत्य मार्ग ओर’;
है ‘परिश्रम’; चल पड़ा मैं ‘तम मार्ग ओर’
तम में आकर सब ही ‘गुह्यतम’; खुल सका न ‘भेद’
खुद को खोया; अश्व खोया; छूट गई थी डोर।
तम में खा-खा स्पंद; ‘नव-ज्योति’ में आया;
‘नव-ज्योति’ में आया और अश्व को पाया।
बोला उससे-‘अश्व मुझको! ले चल नगर ओर’;
‘नगर’ में आया; ‘चित्र’ विचित्र ही पाया।
मानव ‘मशीन’! या ’मशीन’ मानव’!.. रहस्य ही रहा।
बम ‘मनुज! या ‘मनुज ‘बम’!..कुछ समझ न यह सका।
भू,वात, शून्य ‘उच्छ्वास’ हैं भरतें;
‘विज्ञान’ का तूने ‘प्राचीर’ बनाया;
तोड़ दे प्राचीर को वो श्वांस भरेंगे,
त्यज मोह; राह ये छोड़; ‘ध्वंस’ करेंगे।
ले चलो ऐ अश्व मुझको ‘वन-हरित’ उस ओर,
‘विपिन’ में आया; मन ‘शांति’ को पाया;
‘विहग-कलरव’ छोर-छोर ‘गूँज’ है मचतीं,
बिल्लियों को बिल्लियां ही नोंचती रहतीं।
‘सर्प’ जैसे ‘शशक’ का अनुसरण करता;
‘शशक’ गर्दन मोड़ फिर-फिर दौड़ता रहता
वृक्ष से जा भिड़ा; फँस गया ‘झाड़ियों’ में;
कंटकों में पैर थें; शिकार बन गया।
‘सर्प’ तो यहां भी हैं; ‘गेंडुरी मारे हुए,
लगता करते ‘अनुसरण’; ‘शिकार’ करेंगे।
‘सर्प’ अतिथि बनकर आतें; हैं ‘अतिथि-सत्कार’ करवातें,
बनकर ‘स्वजन’; डसकर ‘स्वजन’ राज करेंगे।
ले चलो ऐ अश्व! मुझको उन युगों की ओर,
जहां ‘श्री रामचंद्र’ और थे ‘माखन चोर’।
‘त्रेतायुग’ में शांति है; पशुओं में मित्रता है,
‘अनुज’ यहाँ ‘अग्रज’ का विरोध है करता
क्योंकि वह ‘असत्य संगी’; ‘सिया’ का हरण किया,
खो दिया ‘भ्राता’ उसने; असत्य खो दिया;
भेद कह दिया(कि रावण की नाभि में अमृत है)
सत्य विजय  हो गया,
विजयदशमी पर्व रूप याद बन गया।
युध्द ‘कुरुक्षेत्र’ में; जन ने संहार किया,
जन ने ‘स्वजन’ पर ही ‘वार’ है किया;
युध्द में पितामह हैं; भ्राता,चाचा,पुत्र हैं;
‘शर’ से स्वजन पर प्रहार है किया;
क्योंकि वे ‘असत्य संगी’; सत्य से विद्रोह जो
खो कर ‘स्वजन’ को है ‘सत्य’ संग रहा।
कौणप कलयुग के ऊँचे हैं आसन पर,
‘भ्रष्टाचारी’ कलयुग का शैतान है बना;
‘दीन’ का रक्त चूसे; रक्त में वृद्धि करता,
‘कंगाल’ करके ‘कंकाल’ कर दिया;
कृष्ण! हे राम! तू कलयुग में ओझल
नारायण जी! फिर से अवतार ले लो॥
#कीर्ति जायसवाल
इलाहाबाद
(शब्दार्थ:गर्दभ=गधा,शून्य=ईश्वर,बधिर=बहरा,  गुह्यतम=छिपना,स्पंद=झटका,मनुज=मनुष्य,वात=हवा, शून्य=आकाश,प्राचीर=दीवार,विपिन=जंगल, शशक=खरगोश,कौणप=राक्षस)

matruadmin

Next Post

 *पर्यावरण पच्चीसी* 

Mon Aug 6 , 2018
1. पृथ्वी पर चहुँ ओर है,सबहि आवरण सोय। पर्यावरण कहत उसे, मीत सुनो सब  कोय।। 2. क्षितिजलपावक है गगन,बहती साफ समीर। पर्यावरण  वही  बनत, जीवन  और  शरीर।। 3. पेड़ और वन बाग से , बिगड़े नहि ये साज। शुद्ध रहे पर्यावरण, करलो सब अस काज।। 4. खेत-खार  मैदान में , […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।