एकता में बल

kaji
 अभिजीत, प्रथम , मुस्कान और संजय बहुत अच्छे दोस्त थे । माधौपुर की पाठशाला में सभी कक्षा ९ वीं में पढ़ते थे । मुस्कान को तीनों दोस्त अपनी छोटी बहन मानते थे । मुस्कान अनाथ थी और गांव सूरजगढ़ में मौसी के साथ रहती थी । प्रतिदिन चार किलोमीटर पैदल चलकर माधौपुर आती थी ।
अभिजीत सब मित्रों में बढ़ा था   एवं उसके पिता अनाज व्यापारी थे । प्रथम के पिता शहर में नौकरी करते थे । वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहता था । संजय थोड़ा शरारती ज़रूर था परंतु बुद्धिमानबहुत था ।
 चारों की दोस्ती की कसमें ,पूरा माधौपुर खाता था ।  दिन गुजरते गए और उनकी मित्रता के किस्से आसपास के गांवों में भी सुनाई देने लगे ।
 बारिश का मौसम था । जिसकी वजह से स्कूल की छुट्टी मध्यांतर में ही हो गई । मुस्कान को फ़िक्र थी कि अपने गांव कैसे पहुंचे । तीनों दोस्तों ने विचार कर यह निर्णय लिया कि वे मुस्कान को सुरक्षित, उसके गांव पहुंचा देंगे ।
तीनों दोस्त बिना अपने परिजनों को बताये मुस्कान को छोड़ने चल पड़े ।
  बारिश अचानक तेज़ हो गई । रास्ते में पड़ने वाली छोटी सी नदी का पुल पानी के बहाव से बह चुका था । अब चिंता इस बात की थी कि मुस्कान को उस पार उसके गांव सूरजगढ़ कैसे भेजें । नदी में पानी ज्यादा था लेकिन वेग कम हो गया था । अभिजीत अच्छा तैराक था और प्रथम भी थोड़ा बहुत तैरना जानता था , परंतु मुस्कान और संजय को तो पानी के बहाव से ही डर लगता था । शाम ढलने को थी । अचानक संजय को वहां पड़े बांस के मजबूत टुकड़े दिखे ,बस फिर क्या था । कम्प्यूटर से तेज दिमाग वाले संजय ने उन लकड़ियों को एकजुट किया शायद वो जंगल में काम करने वाले लकड़हारे बारिश के डर से वहीं छोड़ गए थे । प्रथम के बेग में रस्सी थी क्योंकि वह स्काउट का छात्र था । उसने और संजय ने एक नाव तैयार कर ली । चारों उस पर सवार होकर उस पार के लिए रवाना हुए । मुस्कान, संजय , प्रथम बारी बारी से नाव खै रहै थे । भूख से बेहाल उनका शरीर थक चुका था । मगर किस्मत भी उसी का साथ देती है जो लड़ना जानता है । साहस , सफलता का दरवाजा है । काफी देर तक जल धाराओं के बीच गुजारते हुए अंततः सूरजगढ़ का तट आ ही गया । मुस्कान की मौसी और अन्य गांव वाले चार बच्चों को एक छोटी नाव पर आते देख हैरत में पड़ गए । लेकिन बच्चे अपनी एकता के बल पर नदी जैसी रुकावट को भी पार कर आये ।
  गांव वालों ने बच्चों को उतारा , बहुत थक चुके थे चारों ही , परंतु एकता और अदम्य साहस के बलबूते पर अपनी मंजिल तक पहुंच गए ।
  मुस्कान की मौसी ने सभी को पूड़ी और छोले की सब्जी बनाकर खिलायी । चारों ने पेटभर खाया और रात्रि विश्राम वहीं कर दूसरे दिन अपने गांव पहुंचे तब तक नदी का पानी भी उतर चुका था ।
बच्चों को उनकी एकता और अदम्य साहस के लिए स्कूल में सम्मानित किया गया ।
 नैतिक शिक्षा – कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि एकता के सूत्र में बंधे रहें और हौसला बनाए रखें ।

           #डॉ.वासीफ काजी

परिचय : इंदौर में इकबाल कालोनी में निवासरत डॉ. वासीफ पिता स्व.बदरुद्दीन काजी ने हिन्दी में स्नातकोत्तर किया है,साथ ही आपकी हिंदी काव्य एवं कहानी की वर्त्तमान सिनेमा में प्रासंगिकता विषय में शोध कार्य (पी.एच.डी.) पूर्ण किया है | और अँग्रेजी साहित्य में भी एमए किया हुआ है। आप वर्तमान में कालेज में बतौर व्याख्याता कार्यरत हैं। आप स्वतंत्र लेखन के ज़रिए निरंतर सक्रिय हैं।

matruadmin

Next Post

शांतिकुंज

Wed Jun 27 , 2018
हम बदलेंगे युग बदलेंगा युग बदलेंगा युग सुधरेगा आचार्य श्रीराम की वाणी है नये भारत की कहानी है मथुरा से जली अखण्ड ज्योति सदसंदेशो की अलख ज्योति हरिद्वार से प्रज्ज्वलित ज्योति पुंज विराट हो गया शांतिकुंज प्रणव पण्ड्या की अगुवाई में समर्पित सेवको की साधना मे देव संस्कृति विश्वविद्यालय बना […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।