निबंध को जीवंतता प्रदान करता है पंकज त्रिवेदी का संग्रह – मन कितना वीतरागी

devendr soni
अहिन्दी भाषी क्षेत्र गुजरात के सुरेंद्र नगर में यदि किसी साहित्यकार और सम्पादक का नाम ससम्मान और प्रमुखता से लिया जाता है तो वे हैं – श्री पंकज त्रिवेदी जी ।
वे गुजराती बहुल क्षेत्र में हिन्दी का परचम लहराते हुए हिन्दी साहित्य की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली त्रैमासिक पत्रिका विश्वगाथा का प्रकाशन तो करते ही हैं , साथ ही अनवरत सृजन एवं प्रकाशन भी करते हैं ।
राजस्थान पत्रिका से पत्रकारिता और विभिन्न राष्ट्रीय पत्र – पत्रिकाओं में स्तम्भ लेखन के साथ ही उन्हें कहानी , कविता ,लघुकथा ,निबंध , रेखाचित्र और उपन्यास लेखन में भी प्रवीणता प्राप्त है। अलावा इसके अनेक सम्मानों से सम्मानित श्री त्रिवेदी की रचनाओं का आकाशवाणी और दूरदर्शन पर भी निरंतर प्रसारण होता रहता है।
अभी हाल ही में शिक्षाविद श्री पंकज त्रिवेदी का निबंध संग्रह – ” मन कितना वीतरागी ” मुझे प्राप्त हुआ है।
अचंभित हूँ आज के इस दौर में जब निबंध लेखन विधा लगभग गौण होती जा रही है , ऐसे में उनके चिंतनात्मक 130 लघु निबंध पाठकों के मन में आशा जगाते हैं ।

Jpeg
Jpeg

इस विधा को लगभग गौण होना मैंने इसलिए कहा क्योंकि अब केवल पाठ्यक्रमों में ही पुराने निबंध लेखन शेष रह गए हैं । इसीलिए भी श्री त्रिवेदी जी के ये निबंध मुझे विशेष प्रिय लगे । यहां मैं निबंधों का इतिहास या ख्यात निबन्धकारों का जिक्र या तुलना नहीं करना चाहता क्योंकि हर तरह का लेखन समयानुसार और लेखक की अनुभूतियों पर केंद्रित होता है। इसमें मैं पंकज जी को खरा पाता हूँ और उन्हें इस विधा को जीवंतता देने के लिए बधाई भी देता हूँ ।
अब बात उनके निबंध संग्रह – ” मन कितना वीतरागी की ” , जिसमें शामिल उनके 130 निबंधों में उन्होंने हर विषय और उनके पहलुओं पर प्रभावी लेखन किया है।
संग्रह की भूमिका में श्री रस्तोगी जी ने इस पुस्तक को महान चिंतक अज्ञेय जी के दर्शन शास्त्र से कम नहीं आंका है , इस पर में टिप्पणी नहीं करना चाहता । यह उनका श्री त्रिवेदी जी के लिए विशेष अनुराग लगता है । हां , श्री रस्तोगी जी के इस कथन से में पूरी तरह से सहमत हूँ –
” लेखक का चिन्तन जीवन के संघर्ष से भी प्रेरित होकर उनका साहसिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। अपने अहित की परवाह न करते हुए व्याप्त विसंगतियों से जूझने को सदैव तैयार रहता है। यही कारण है वे आदर्श प्रस्तुत करते हुए विलक्षणता प्राप्त करते हैं । ”
अपनी निबंध यात्रा के संदर्भ में पंकज जी का आत्मकथ्य प्रेऱक और निबंध लेखन को विविधता पूर्वक परिभाषित करते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उनका यह कहना कि – ” यह निबंध ही है जो मुझे अपने साथ यात्रा करवाता है…और मैं उसी यात्रा से अनवरत अपने भीतर की यात्रा का मुसाफिर बन जाता हूँ । तब पता ही नहीं चलता है कि निबंध ने मुझे अपना लिया है या मैं खुद निबंध में घुल – मिल गया हूँ । ” सार्थक और सत्य प्रतीत होता है ।
जब किसी लेखक को यह एहसास होने लगता है तब समझ लेना चाहिए कि उसका लेखन ( चाहे वह किसी भी विधा में हो ) पूर्णता पा रहा है और वह समाज का दर्पण बनने को तैयार है। इसे मैं इस संग्रह को पढ़ने के बाद सहर्ष स्वीकारते हुए कह सकता हूँ ।
इस निबंध संग्रह की एक बात और मुझे प्रभावित कर गई । वह यह कि – आपको निबंध की नई पारिभाषिक जानकारी , जो पंकज जी के मन के उद्गार भी हैं , मिल जाती है जिससे निबंधों को समझना और आसान हो जाता है।
दरअसल निबंध की उतपत्ति दो शब्दों के विग्रह से हुई है – नि और बंध । अर्थात जो नियमो में बंधकर लिखा जाए , वह निबंध । इसमें लालित्य और तथ्यों के साथ बोलचाल की भाषा ही प्रमुख होती है। कम शब्दों में इनका समायोजन ही निबंध की गुणवत्ता और श्रेष्ठता सिद्ध करता है ।
निबंध लेखन के ये सभी तत्त्व – ” मन कितना वीतरागी ” – में मुझे मौजूद नजर आए , जिसके लिए पंकज त्रिवेदी जी बधाई के पात्र हैं ।
विश्वगाथा प्रकाशन , सुरेंद्र नगर , गुजरात का यह निबंध संग्रह मात्र दो सौ रुपए की कीमत अदा कर हर विज्ञ पाठक को पढ़ना चाहिए और नई पीढ़ी को भी पढ़ाना चाहिए ।
अंत में सिर्फ यह कहना चाहता हूँ – यहां मैं संग्रह में प्रकाशित 130 निबंधों को अलग से व्याख्यायित नहीं करते हुए , उन्हें आपको स्वयं पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहता हूँ ।
जानता हूँ , लिखने – पढ़ने और समझने में उम्र का कोई बंधन नही होता । इन निबंधों को पढ़कर मुझे भी बहुत कुछ नया सीखने और समझने का सुयोग बना । आप भी इन्हें पढ़ें भी और गुनें भी , हमारी यही सहभागिता इस निबंध संग्रह को समाज का दर्पण बनाएगी।

#देवेन्द्र सोनी , इटारसी

matruadmin

Next Post

.भाग्य और मेहनत.

Sat Jun 23 , 2018
हाथ की लकीरो के भरोसे , सुनो ,कभी तुम मत रहना । ये सब कहने की बातें , मन में वहम तुम मत रखना ।। मेहनत का फल मिलेगा जब , पसीना परफ्यूम ज्यूँ महकेगा । खून-पसीना लगेगा तब , भाग्य अपने आप चमकेगा ।। भाग्य का निर्माण स्वयं करेंगे […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।