स्त्री रूप तेरे

aashutosh mishra
हे स्त्री वह भी तुम्ही हो
जब धरातल पर मैं आया
सर्वप्रथम तुम्ही ने वात्सल्य
प्रेम से मुझको सहलाया

हां वह भी तुम्ही हो
बड़ा होते ही जिसका स्नेह मिला
तुम से लड़कर भी डरता
और जिसे मैंने दीदी कहा

है इसमें भी को शक नही
कि स्त्री ने मुझे मजबूत बनाया
सलाह से दादी के मुझको
गया था काजल बुकवा लगाया

हे स्त्री वह भी तुम्ही हो
जो मुझे मारकर पढ़ाती थी
मेरी कमियों को छुपा अक्सर
खूबी को ही बताती थी
हे स्त्री तेरा सम्बन्ध सलोना
बुआजी कहलाती थी।।

जरा और बड़ा होने पर
इक परी बन तुम आई
अधिक कहीं तुम मुझसे
परिवार को थी भाई

होने लगी थी अब मुझे
तुमसे छुटकी बहुत जलन
क्योंकि सबकी प्यारी अब तुम
गई थी घर मे बन

हे स्त्री सम्बन्ध है एक और अनमोल
जिसे हम मित्र कहते हैं
होवे जो कुछ मन में अपने
आगे उसके विचार रखते हैं

है पवित्र सबसे सम्बन्ध यह
इस मायावी जग में
प्रेम सहयोग की भावना होती
मित्र के प्रिये रग – रग में

हे स्त्री वह भी तुम्ही हो
जब जीवन लेता मोड़ नया
जब जीवन साथी बन तुम आती हो
इस लालची संसार में भी
अर्धांगिनी कहलाती हो

हे स्त्री प्रिये पावन
रूप तेरे अनेक सुहावन
चाची ताई मामी मौसी भी हैं रूप तेरे
हे स्त्री तुमने
बनकर के नानी
सुनाई थी जो मुझे कहानी
है वह आज भी याद मेरे

हे स्त्री बारम्बार तुम्हे
तीरथ करे प्रणाम है
दुर्गा काली चण्डिका
भी तुम्हारा नाम है।।

#आशुतोष मिश्र तीरथ 
जनपद गोण्डा 

matruadmin

Next Post

घोर अंधकार.....

Fri Jun 22 , 2018
घोर अंधकार है, हर जगह विलाप है। किरण कहीं छुपी हुई, पर भारी अंधकार है। कोई भी खड़ा नही, न हाथ में मसाल है। भिड रहे हैं जोर से, बस धर्म कि तलवार है।। हिमालय सशांत है, नयन मे अश्रु धार है। गंगा भी चीखती, ये कैसा रामराज है।। हर […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।