तुम्हारा जल तुम्हे ही अर्पित मेरा मन हो रहा है हर्षित सारे विकारो से मुक्ति दो पावन बनने की शक्ति दो हे सच्चिदानन्द सुख के सागर तुम हो प्रेम के महासागर दुनिया के रचियता तुम हो जन जन के स्वामी तुम हो शिव रूप मे कल्याण करते मनोकामना सबकी पूर्ण […]

मेरे अज़ीम मुल्क़ से ही मेरी पहचान है मंदिर की घंटी,मस्जिद की अजान है सब नेमतें अता कर दी मुझपे मेहरबां होके मेरा मुल्क ही सिर्फ मेरे लिए भगवान है माँ के आँचल की तरह हिफाज़त की है हर ज़ख़्म से बचा लेगा,इतना इत्मीनान है इन्द्रधनुष से भी ज्यादा रंग […]

1. धरा सनातन बस रहे,प्राणी विविध प्रकार । पर्यावरण  स्वच्छ  रहे, पेड़  लगा विस्तार।। 2. धरती पर जल थल हवा,सभी सजे आबाद। पर्यावरण  सनातनी ,रहे  नहीं  क्यों  याद।। 3. ईश,प्रकृति,मर्त्य रची, ये सब ले पहचान। समझो भाव विवेक से ,पर्यावरण समान।। 4. नित निमित्त स्व विकास के,रचते हैं इतिहास। बहका […]

हम शब्दों की दीपशिखा हैं हम भावों की जलती मशाल हम वीणापाणी के वरद पुत्र हम चेतनता की लपट ज्वाल हमने अपने शब्दों से सदा साहस को परिभाषा दी है टूटे दिल को ढ़ाढस  देकर जीने की नव आशा दी है धरती को माता मान सदा हमने  कीर्ति का गान  […]

कब दीवारों से झाँकता है कोई, मुझको शायद मुगालता है कोई, ==================== मुड़ के देखा हवा का झोंका था, लगा ऐसे पुकारता है कोई, ==================== रूबरू होती है मुलाकातें, अब कहाँ चिट्ठी बांचता है कोई, ==================== इस तरह आजकल वो मिलता है, जैसे एहसान उतारता है कोई, ==================== तुम्हें मालूम […]

परमात्मा शिव की याद मे भक्त पहुंच गए हरिद्वार मे गंगा का उदगम है जिनसे उनको ही दे रहे गंगा जल उनके भक्त उपहार मे जल लेने को लाते है कांवड़ पैदल चलकर ले जाते कांवड़ बम बम भोले का उदघोष करते सबके मन को भाती कांवड़ रंग बिरंगी सजावट […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।