ज्ञान गुरु के बिना नहीं, गुरु की महिमा न्यारी है । रोशन है उनसे जीवन ये, बिन उनके दुनिया अंधियारी है ।। गढ़ते फ़ौलाद, माटी से ये अज्ञान तमस हटाते हैं । मन की कंदराओं में गुरु, ज्ञान दीप जलाते हैं […]
पिता संभालते, घर परिवार उनसे घर का, सुखी संसार। घर बाहर की, चिन्ता रखते वो घर के, सच्चे कर्णधार। वो अर्थ धुरी, बनकर रहते हर संभव, सुविधाएं देते। दृढ निश्चय, उत्साह अडिग, सहते अभाव, न कुछ कहते। पिता विशाल, बरगद स्वरूप फैली छाया का ,सुखद रूप। नीड़ों में, सुरक्षित बाल […]
ये जो नक्सलवादी हैं नेता नहीं फसादी हैं। बातों से कब मानेंगे जो जूतों के आदी हैं। मसले से क्या है मतलब जो केवल उन्मादी हैं। गाँधी जी से क्या मतलब केवल कपड़े खादी हैं। लोक नहीं है भेंड़ हैं ये बस गन्ने की फांदी है । लोक तंत्र की […]
चीखता अंतर्मन बचपन कराहता टूटता कुछ भीतर तक जब जनक, जननी एक दूसरे का करते परित्याग — जन्म मिलकर दोनों ने दिया संरचित किया एक मांस पिंड को जीव में किया तब्दील जान फूंक दिया उस लोथड़े में फिर ये कैसा आघात — लगाते एक दूसरे पर आरोप, प्रत्यारोप दिखाते […]
झांका उन्हें मैंने अपने गलियारे से, इसकी भी कोई वजह होगी। उन्होंने तो बस इतना कहा, मैं तुम्हें जानता ही नहीं। शायद इसकी भी कोई वजह होगी। मैं तो इंतजार आज भी करता हूँ उनका, शायद कोई तो वजह होगी। निहारती है आज भी आंखे राहें, शायद तो कोई वजह […]
विनम्र श्रद्धांजलि जयजयजयजय तरुणासागर। सच्चाई को किया उजागर। । ऋषभदेव से तुम अवतारी। महावीर से सत्य विचारी।। प्रताप शांति के घर जाये। पवन जैन जब नाम धराये।। चौदह बरस उमर थी भाई। छोड़ खिलोना मुनिपद पाई।। गढ छत्तीसा शिक्षा पाये। क्रांतिकारी मुनि संत कहाये।। सन अट्ठासी बीस जुलाई। बागी […]
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।
वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।