कुछ इस तरह अपने कलम की जादूगरी दिखाएँगे किसी की ज़ुल्फ़ों में लहलहाते खेत हरी-भरी दिखाएँगे छोड़ो उस आसमाँ के चाँद को,मगरूर बहुत है रातों को अपनी गली में हम चाँद बड़ी-बड़ी दिखाएँगे किस्सों में जो अब तक तुम सुनते आए सदियों से मेरा मुँह चूमता हुआ तुम्हें वही पुरनम […]

.             ‍♀ ** ‍♀ नई साल आती रहे,मन में हो शुभ भाव, करते  शुभकामना, सभी  हम  प्यार से। भारत धर्म संस्कृति,आए न कोई विकृति, मन  में  गुमान  रख, रहना    संस्कार  से। बार बार प्रयास हो,परिश्रम विश्वास हो, लक्ष्य पर  हो निगाह, डरो  नहीं हार से। शीतल स्वभाव रख,सफलता स्वाद चख, […]

अपना वोट जरूर करे चाहे साधु हो या सन्त लोकतंत्र के इस यज्ञ में आहुति डालिए अनन्त अच्छे लोग चुनने का एक मात्र यही अवसर कोई भी वोट छूटने न पाये चाहे कर्मचारी या अफसर रूहानियत में जो रह रहे वे भी जरूर करे मतदान देश के हालात सुधरेंगे तो […]

वो सीने से लगकर यूँ रो दिए जितने भी पाप थे,सारे धो दिए छूके अपनी जादुई निगाहों से जवानी के कितने वसंत बो दिए हर पल हीरा हर पल जवाहरात अपनी ज़िंदगी के पल उसने जो दिए साँसों के महीन धागे में चुन चुनकर तासीर के बेशकीमती मोती पिरो दिए […]

.                     गिरे जब अश्क हैं  मेरे, उदासे चंद्र रवि तारे। शहीदी  मान में  गिरते, समंदर  सात ये हारे। सवा अरबों की माता हूँ, सुतों में नेह संचारी। बहेंगे अश्क मेरे तो, उठें मय जोश सुत सारे। .                     सुतों के खून से नाले,बहे इतिहास पढ़ना तो। धरा मे लालिमा ऐसी,रहा है […]

चुनाव है तो चुनना ही होगा नोटा दबाने से कुछ नही होगा सत्ताधीश पुंजिपतियो के रहे  गरीबो के घर तो फांके ही रहे अन्नदाता अन्न से मोहताज रहा बेचारा बेमौत  मरता ही रहा व्यापारी को जीएसटी ने मारा कुछ को नोटबन्दी ने मारा जो विरोध करे वह देशद्रोही है लोकतंत्र […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।