कुछ नही बदला अभी उस इलाहाबाद के पथ पर-,,, वो जो कभी तोड़ती थी पत्थर,,, जिसे देखा था ‘निराला’ ने तोड़ते पत्थर ,,, वो आज भी तोड़ रही है पत्थर !! हाँ अब भी नही कोई वृक्ष छायादार जिसके तले बैठ सके दो घड़ी निश्चिंत, , , , उसका भरा […]

कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को हैं अहोई अष्टमी का पर्व आता। जो कोई  इन का व्रत करता। पुत्र प्राप्ति  रत्न पाता। हे अहोई माता सब  को पुत्र देनी वाली, जो भक्त आप के चरण वंदन करें, उस के घर खुशियों के दीप जले। मेरे घर और परिवार को […]

हर दम घमंड में चुर, मिट्टी का पुतला बहुत  मगरूर । हर पल दूसरे को नीचा दिखाने का लुत्फ उठा रहा है।। मिट्टी में एक दिन मिलना है सभी को पता है उसे । क्यों  फिर  दूसरे  की  मिट्टी को छोटा बता रहा है।। छोटा है अस्तित्व मिट्टी के दीया […]

नजर लग न जाये जमाने की बहुत आदत है  मुस्कुराने की करते हो तो  इजहार  भी  करों बात अच्छी नहीं इश्क छुपाने की इक तेरे  दीदार को तरसता रहा क्या  जरूरत  नजरें  झुकाने  की शोखी ये शरारत ये बाँकपन तेरा अदा खूबसूरत तेरी है लुभाने की मिलो दो पल तो […]

खरीदारी जब भी करो जागरूकता हो अपार गुणवत्ता परखना जरूरी कीमत न हो बेशुमार गारन्टी है या वारन्टी इसका भी ले लो प्रमाण जो कीमत की है अदा रसीद उसकी आपका अधिकार वस्तु खरीदी या खरीदी हो सेवा बेहतर हो यही सुखदेवा खामी कोई भी पाये जाने पर खामोश न […]

***************** सत्य का उसने दीप जलाकर असत्यपूर्ण अंधकार मिटाया, सत्याग्रह की राह पर चलकर भारत भूमि स्वतंत्र कराया। लकुटी ही थी एक सहारा, लकुटी को न कभी उठाया। एक धोती लपेटे रहते, सत्य का सिर पर ताज था। तन था उनका साँवला, अफ्रीकन का साथ दिया। बाल्यकाल से दयावान थें, […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।