हर रोज उस चांद में बस तुम्हारा ही दीदार करते है, सुनो न आज भी सिर्फ तुमसे ही प्यार करते है, अब तो तन्हा बैठ आसमां को निहारा करते है सारी रात, अब तो आकर चाँद सितारें भी करने लगे है मुझसे बात, रात भर जाग-जाग कर अभी भी सिर्फ […]

वो पीपल बहुत ही छाँव देता है सुकून मुझको मेरा गाँव देता है चला  आया आज  शहर से दूर बच्चा हो या बूढ़ा लगाव देता है लगा लेते गले से किस्से सुनाते है नहीं  कोई भी  यहां घाव  देता  है नदी का किनारा वो खूबसूरत पल कोई   नहीं  यहां  टकराव  […]

शिशिर ऋतु की हुई बिदाई बसंत आया धरा पर बधाई ।। मंद-मंद हवा चली गांव-गली डाल-डाल पर कलिया खिली ।। कोयल वन-आंगन कूक रही तितली   रानी   हुलस   रही ।। भौंरों का  सुमधुर  गीत सुन कुमदिनी   भी   बिहँस  रही ।। हर्षित जन – मन ,वन – संत आया धरा पर  प्यारा […]

नदी पहाड़ और जंगल सुरक्षित रहेंगे तो होगा सबका मंगल ही मंगल। नदी की रफ्तार, बँध चुकी जबसे बही नही कभी मन से वायुमंडल में बढा दंगल ही दंगल। पहाड़ को बाँटकर टुकडो में हिला दिया उसका भी इरादा अब दंगल ही दंगल। जंगल की कटाई रास न आयी गर्मी […]

जयति जय जय मां सरस्वती जयति जय वीणावादिनी आए हैं हम शरण तेरी अज्ञान दूर कर मातु मेरी हे हंसवाहिनी शारदे कृपादृष्टि कर हे विमले पड़ती जिस पर मां तेरी परछाई जग करता नित उसकी प्रशंसा चाहे दुश्मन बने सारा जमाना होता ना उसका बालबांका हे ब्रह्माणी मां भगवती जयति […]

शराब नशा करती है जान भी ले लेती है विधवा बना देती है पिता को खो देती है पुत्र को लील लेती है चूल्हा नही जलने देती महिलाओं को पिटवाती ग्रह क्लेश कराती बहुत उद्दंड है शराब शांति की दुश्मन भाईचारे की विरोधी अपराध की सगी है विकारो की सखी […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।