सुनो वीर फौजी तुम्हारे लिए। जला दीप घी के सभी ने दिए। तुम्ही से रहेगी सुरक्षा सखे। सदाचार सारे हमारे रखें। बढ़े देश की शान वीरों चढ़ो। रखो मान ईमान पंथी बढ़ो। नही भूलना गान पंछी कहे। वही पातकी पाक पीछे रहे। सखे भारती आरती धारती। भला चाहती भावना पालती। […]
सच पूछो तो भगत सिंह तेरे अरमानों का खून हुआ है तेरे बलिदान को अनदेखा किया है तेरे खून के कतरा-कतरा को नीलाम किया है | आजाद हिंदुस्तान के नेताजी ने आजादी को खूब भुनाया स्विस बैंक में खाता खुलवाया फिर उसको भरने के वास्ते घोटालों का रिकार्ड बनाया | […]
लंबे अरसे के बाद आज की रात हम सुकून से सोए हैं! भूलकर सारी दुनिया को फिर से हम खुद में खोए हैं!! चैन भी नही मिला नींद भी मुक्कमल नही थी.. बीत जाती जो घड़ी लगा कि बस वही सही थी.. कुछ बाते थी अनकही कुछ पर तो मैंने […]
वीरों का सम्मान करेंगे वतन पे अभिमान करेंगे झुक ना पाए अपना तिरंगा माँ भारती का गुणगान करेंगे जोश जुनून से सजा रहेगा ऐसा नया हिंदुस्तान करेंगे शहीदों ने कुर्बानी दी है शीश झुकाकर मान करेंगे हम हिन्द पर जीने मरने वाले हिंदुस्तानी पहचान करेंगे कायर दुश्मन को मारेंगे चुन […]
अद्भुत साहस, अद्भुत बल है, अद्भुत इच्छा शक्ति भी । जोश दौड़ता रगों में जिसके, भारत मां की भक्ति भी ।। अक्षत, रोली,चंदन लेकर, करते तुमको वंदन है । हर दिल के स्पंदन तेरा, पुण्य धरा पर अभिनंदन है ।। तेरी जीवटता के आगे, […]
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।
वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।