एकाएक हमारा राष्ट्र जैसे बिलकुल अनाथ-सा हो गया है। न कोई माँ,न बाप,न भाई,न बहन। न कोई खुशी,न गम। न कोई काम,न आराम। हिंदुओं-मुसलमानों-सिक्खों-ईसाइयों की भीड़ में बिलकुल अकेला। ब्राह्मणों,क्षत्रियों,वैश्यों और शूद्रों से खचाखच भरे होने के बाद भी एक-एक भारतीय के लिए तरसता, बिल्कुल तन्हा-सा हो गया है। आजकल जैसे […]

धन्य जवान ये वीर भगत सिंह,जिसने स्व कुर्बान किया। हँसते-हँसते फाँसी चूमा, आजादी हित बलिदान कियाll स्वतंत्रता के हवन कुण्ड में अपनी आहुति देकर, इंकलाब के नारे का  `मनु`युवा दिलों में आह्वान कियाll   इंकलाब की गूँज उठी,तब हर दिल में बसा तिरंगा था। जब आजादी की लपटों से मौसम का रंग सुरंगा थाll भारत माँ भी धन्य हुई तब पहन के चुनर बलिदानी, जिस चुनर को भगत सिंह ने रंग बंसती रंगा थाll   युवाओं के दिल में मचलता जोश है भगत सिंह। इंकलाब जिंदाबाद का उद्घोष है भगत सिंहll गूँगे-बहरे कुशासन को जगाती बुलंद एक आवाज, जो अंग्रेजी आँधी में भी जलती रही,वो जोत है भगत सिंहll   सरफरोशी की तमन्ना दिल में लिए जो बढ़ चलाl आजादी की पुस्तकों में अमिट गाथा गढ़ चलाll मेरी कुर्बानी से जन्मेंगें सैकड़ों भगत सिंह कह- सौंपने स्वयं को बलिदानी तख्त पर चढ़ चलाll                                                  #मनोज कुमार […]

हमारे देश में तरह-तरह के लोचे होते रहते हैं। कभी केमिकल लोचा हो जाता है,तो कभी टेक्निकल लोचा।राजनीतिक और धार्मिक लोचे तो आए दिन होते ही रहते हैं। वैसे लोचा करने को `लुच्चई` कहते हैं कि नहीं,ये नहीं पता,लेकिन इतना जरूर पता है कि,लोचा और लुच्चई एक दूसरे के सगेसम्बन्धी जरूर […]

मेरे दिल की एक आरजू, तेरे दिल में बस जाऊं मैं। तेरे दिल में बस जाऊं मैं…l भेष बदलकर आता रहूँ मैं, हर उत्सव में शामिल होने। देकर अपनी सारी खुशियाँ तेरा घर महकाऊं मैं…ll पतझड़ का मौसम आए तो, छाया बनकर छा जाऊं मैं। सूनापन गर लगे तुझे तो, ग़ज़लें बनकर आँधी जाऊं मैं। मेरे दिल की एक आरजू…ll   तेरे दिल की हर दीवार पर, तस्वीरें खूब सजाऊं मैं। आँगन में तेरे आकर, रंगोली नेक बनाऊं मैं ll बाहुपाश में तुझे झुलाकर, तेरा दिल बहलाऊं मैं। प्रीत करूँ तुझसे ऐसी, प्रियतम तेरा कहलाऊं मैं ll मेरे दिल की एक आरजू…l रंग-बिरंगी कलियाँ सीकर, प्रीत सेज की सजाऊं मैं। कंचन कामुकमय मूरत को, निज नयनों में बसाऊं मैं ll मादकता लहराते आँचल की, निज साँसों में बसाऊं मैं। तुझे नजर लगे न इस दुनिया की, `मनु` काजल बनकर सज जाऊं मैं l मेरे दिल की एक आरजू…ll झीने-झीने पट में जब तू, हौले-हौले मुस्काती है। अंग-प्रत्यंग तेरा कम्पन करता, आलिंगन में जब आती है। […]

नाचो झूमो गाओ साथी आओ, आओ साथी मिल के गाओ आओ…। विजय दिवस है,आज तिरंगा ऊँचा है, मिल के ख़ुशी मनाएं, तिरंगा ऊँचा है ऊँचा है तिरंगा अपना ऊँचा है, ऊँचा है तिरंगा प्यारा ऊँचा है। ये चूम रहा नभ को भी, इसने भेदा है, रण थल और पाताल भी,इसने […]

ठूँठ बसंत हुआ। पुण्य अनन्त हुआ। कथ्य यहाँ का। शिल्प वहां का। दर्शन ठूँसा, कहाँ कहाँ का। दो-कौड़ी की कविता लिखकर तुक्कड़ पंत हुआ। साठ-गाँठ तिकड़म से यारी खुद को कहता है अवतारी लूट, सती की लज्जा चुरकट यूँ जय वन्त हुआ। इधर-उधर का लूटा-पाटा इसको छाँटा उसको काटा। दान […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।