आप कहो कह दूँ सविता हृद को लगते वह चँद्र पिया रे। बुद्धि विवेक बड़ी शुचिता उर के सुर भी लगते अति प्यारे। कोमल सी छवि है प्रिय की नयना सुबहो नित साँझ निहारे। प्राण समान बसे हिय में मम साँस पिया मृदु नाम उचारे। […]
काया तेरी लगे मलय सी,,, खुशबू भरती है मन में, जब दिल मिलने का होता है ,, पहरे ही घर आँगन में। हुईं इत्र की तरह सुवासित,,छुआ नेह से जब जब भी, गीली मिट्टी महके जैसे ,,,, महक रही हो तुम अब भी। आयत और मंत्र के जैसी ,, घुली […]
परमात्मा से जब शरीर रूप पाया तब हम सभी शून्य ही तो थे चेहरे की आकृति थी शून्य, कल्पना शून्य,भाव शून्य, ख़्वाहिशें भी शून्य थी। शून्य से सफर शुरू हुआ था, शून्य पर विदाई भी होगी यही है गणना का आधार धरा,नभ का आकार शून्य सा, आदि से अंत तक […]
उम्र; चालीस पार कर चुकी है, पुनः एक बड़े अंतराल के बाद, गहरी नींद में सोई ख़्वाहिशें , करवटें लेने लगीं हैं…… फिर इक बार उम्र लौट रही, छूटी राहें ,अधूरे सपने,छटपटाते, अन्तर्मन व्याकुल बहुत ही, खुली हवा में सांस लेना चाहता…. कोशिशें प्रबल हो रही मेरे द्वारा, खुद को […]
ओहो दीपावली मनाएं । खुशियों के दीप जलाएँ । आज धरा पर फैल रहा, अग्यान का अंधियारा। दीप जलाकर रोशन कर दें फैलाए उजियारा। अंधकार को दूर भगाकर विश्वास के दीप जलाएं। दूर गगन में चमक रहा है,जग का अनूठा प्रकाश। खेतों में हरियाली छाए, गाए खुशी का विकास। जगमग […]
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए।
आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं।
कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।