खामोश समंदर की लहरें, खामोशी से उठती हैं। अंधियारे में कोई शमा, जलती और बुझती है।। तूफानी रफ्तार से भी, जब लहरें उठती हैं। हिला देती जहाज़ को, रोके न रुकती है।। वक्त चलता जाता है, लहरों की तरह। दुश्मन से भी मिलिए, अपनों की तरह।। […]
भ्रष्टाचार का ज़माना है, भ्रष्टाचार को हटाना है। खून-खराबा,मार-काट से, देश को मुक्त कराना है। मिटा कर नफरतें सारी, प्रेम का बिगुल बजाना है। गरीबी-भूखमरी से लड़कर भारत, महान बनाना है। […]
इश्क में तेरे हम, दुनिया को भुला बैठे। अपनी वफा का ताजमहल, खुद ही जला बैठे।। मुकम्मल हो न सका, प्यार का अफसाना। इन्तजार में बैठा तेरे, तेरा ये दीवाना।। तन्हाई में हम कोई, गजल गुनगुना बैठे। इश्क में तेरे हम, दुनिया को भूला बैठे।। […]
इरादों को मजबूत बना लो, जीवन जन्नत बन जाए। पुण्य कमा लो इस दुनिया में, चरित्र उन्नत बन जाए। बुराईयों का हनन कर लो, जीवन नरक न बन पाए। जीवन की फुलवारी फिर से, स्वर्ग जन्नत बन जाए।। […]
नफ़रतों के अँधियारे को, आज हमें मिटाना है । नेकियों की राहों पर , प्रेम-दीप जलाना है ।। भुलाकर रंजिशें यहाँ , सबको गले लगाना है । प्यार के पैग़ाम को , दुनिया में फैलाना है ।। […]
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए।
आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं।
कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।