कोटि-कोटि अभिनंदन

deelip sinh

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर,
जन गण मन का वंदन है…l
कोटि प्रणाम आप सबको है,
कोटि-कोटि अभिनंदन है…l

जिसका मुकुट शुभ्र हिमगिरि है,
सागर चरण पखारे प्रतिदिनl
अगणित नदियाँ शिरा धमनियाँ,
पावन नीर प्रवाहित निशिदिनl
जिसका हृदय प्रयागराज है,
जिसकी माटी चंदन है…l
कोटि प्रणाम देवभूमि को कोटि-कोटि अभिनंदन है…
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर…ll

नमन सुभाष-चंद्रशेखर का,
नमन भारती के वीरों काl
राजगुरू सुखदेव भगतसिंह,
बिस्मिल आदि फकीरों काl
नमन कवीन्द्र-रवीन्द्र नाथ का,
बिस्मिल्ला खाँ का वंदन है…l
कोटि प्रणाम आप सबको है,
कोटि-कोटि अभिनंदन है…l
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर…ll

नेहरू को नमन,नमन गाँधी को,
नमन क्रान्ति की उस आँधी कोl
अगणित जो गुमनाम रह गए,
उन्हें समर्पित आजादी होl
नमन पटेल-विनोबा जी को,
भीमराव जी का वंदन है…l
कोटि प्रणाम आप सबको है,
कोटि-कोटि अभिनंदन है…l
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर…ll

पंद्रह अगस्त सन् सैंतालिस को,
जब आजादी का ज्ञान हुआl
विश्व पटल पर तब `दिलीप`,
भारत का कुछ सम्मान हुआl
छब्बीस जनवरी सन पचास को,
लागू जब संविधान हुआl
तब जय हिन्द घोष के संग ही,
भारत देश महान हुआ…l
`डीके` नमन तिरंगे का है,
संविधान का वंदन है…l
कोटि प्रणाम आप सबको है,
कोटि-कोटि अभिनंदन है।
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर,
जन गण मन का वंदन है…ll
#दिलीप सिंह ‘डीके’

matruadmin

Next Post

काश कि ऐसा हुआ न होता

Sat Jan 27 , 2018
जीत-हार की बात नहीं संघर्ष अभी भी जारी है, तब भी सीता हारी थी तो अब भी सीता हारी है। कैसे कह दूँ रावण हारा बस उसके जल जाने से, बचे हुए हैं कितने रावण कर्मोँ का फल पाने से। कब तब ऐसे रावण को ये देश रहेगा ढोता, काश […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।