हो जाओ तैयार साथियों

0 0
Read Time1 Minute, 8 Second
kailash
नए सत्र का स्वागत करने, हो जाओ तैयार साथियों
सरकारी हो ‘असरकारी’, ठान लो फिर एक बार साथियों।
कोई हमसे नहीं कहेगा , सुननी होगी अंतर्मन की
अनुपम अवसर मिला हमें,
सेवा करने बचपन की,
भावी प्रतिभा छुपी अनेक,लेना तुम सँवार साथियों।
नए सत्र का स्वागत करने, हो जाओ तैयार साथियों..
दीन-हीन राहें तकते हैं,
कोई तो आएगा,
अंधकार का तिमिर मिटाने,
कोई तो दीप जलाएगा,
इनके सपनों को तुम ही,
कर सकते साकार साथियों।
नए सत्र का स्वागत करने, हो जाओ तैयार साथियों।
बाधाऐं तो लाखों है,
संघर्ष घोर हैं इस पथ में
अर्जुन बन लड़ना होगा,
कृष्ण साथ होंगे रथ में
अपनी क्षमताओं से अचंभित,
कर दो ये संसार साथियों।
नए सत्र का स्वागत करने, हो जाओ तैयार साथियों।
                                                               #कैलाश भावसार

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मैं वो हूँ..

Tue Jun 27 , 2017
बीत गया और एक साल, छोड़ गया कुछ और सवाल। अब कहाँ से शुरु करूँ, किसको अपनी व्यथा कहूँ। ये जो जीवन है मेरा, हमेशा ऋणी है तेरा। इसमें मैंने गलत किया, भूलों का झुण्ड खड़ा किया। ऐसी भूल भी की, जो प्रिय था कानों को, जो प्रिय था विचारों को, […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।