मगसम का साहित्यिक सम्मान सम्पन्न

1 0
Read Time2 Minute, 24 Second

इंदौर। संस्था मंजिल ग्रुप साहित्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह सुधाकर ने 25000 किलोमीटर की साहित्यिक रथ यात्रा की और अपने इंदौर पड़ाव में, इंदौर के साहित्यकारों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया की मग सम एक ऐसी संस्था है जो साहित्यकारों की रचनाओं के आधार पर ग्रीन कार्ड रेडकार्ड और येलो कार्ड देकर उनके आधार पर रैंकिंग प्रदान करती है और उनके ही शहर में आकर उन्हें सम्मानित करती है। यह संस्था किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क साहित्यकार से नहीं लेती है।
मंजिल ग्रुप साहित्य मंच इंदौर इकाई की अध्यक्ष डॉ. सुधा चौहान ने कार्यक्रम का आयोजन किया और अपने स्वागत भाषण में कहा यमुना की साहित्यिक संस्कृति आज नर्मदा और शिप्रा से मिलकर साहित्य की त्रिवेणी बन गई है। इंदौर साहित्य के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखता है और यहां साहित्य की अविरल धारा अनवरत बहती ही रहती है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डॉ. सुधा चौहान को संस्था की सफेद टोपी पहनकर संस्था का आजीवन सदस्य घोषित करते हुए उन्हें वर्ष 2019 का सर्वश्रेष्ठ जी, वी का पदाधिकारी घोषित किया। इसके साथ ही उन्हें मगसम साहित्य रथ योद्धा सम्मान का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बनवारी लाल जाजोदिया को साहित्य रथ यात्रा सम्मान से सम्मानित किया।
इसके अलावा आशा जाकड ,अंजुल कंसल, चंद्र सायता, कविता चौहान, मीना अग्रवाल, स्वाति सिंह, गजानन भग़त केपीएस चौहान, सुनील वर्मा मुसाफिर को भी सम्मानित किया गया।

matruadmin

Next Post

'ऑपरेशन सिन्दूर' की सफलता पर मातृभाषा उन्नयन संस्थान व ख़बर हलचल न्यूज़ ने बाँटी चॉकलेट

Wed May 7 , 2025
इंदौर। पहलगाम हमले के विरुद्ध भारतीय सेना ने पीओके स्थित आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ चलाकर एयर स्ट्राइक कर आतंकियों को ढेर किया। सेना की इस सफलता की ख़ुशी में मातृभाषा उन्नयन संस्थान व ख़बर हलचल न्यूज़ ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चॉकलेट का वितरण किया। संस्थान के […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।