साहित्य अकादमी प्रारंभ कर रही श्री कृष्ण कुमार अष्ठाना का स्मृति प्रसंग- डॉ विकास दवे

0 0
Read Time2 Minute, 12 Second

इंदौर से ही प्रारंभ होगा प्रथम सौपान

इंदौर।प्रख्यात बाल साहित्यकार और प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार अष्ठाना अब संस्कृति मंत्रालय के कला पंचांग में सम्मिलित होकर प्रतिवर्ष स्मरण किये जायेंगे। उनको यह श्रद्धासुमन बाल साहित्य विमर्श के रूप में प्रस्तुत किये जायेंगे। बाल साहित्य में रुचि रखने वाले सभी साहित्यकार एवं शोधार्थियों के लिए यह शुभ सूचना होगी कि राष्ट्रीय स्तर की यह संगोष्ठी इसी वर्ष से प्रारंभ हो रही है।
साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ विकास दवे ने बताया कि इंदौर में सम्पन्न हो रही है बाल साहित्य की राष्ट्रीय संगोष्ठी एक स्वस्थ विमर्श प्रतिवर्ष देश और समाज को सौंपेगी।देशभर से बाल साहित्य लेखन की कई विभूतियां इसमें सहभागिता करेंगी।
कल यानी 22 मार्च प्रातः 11 बजे से परसों 23 मार्च दोपहर 3 बजे तक यह विमर्श स्व. कृष्ण कुमार जी अष्ठाना को स्मरण करते हुए उनके ही कार्यक्षेत्र देवपुत्र के सभागार में सम्पन्न होगा। साहित्य अकादमी म प्र इसे प्रतिवर्ष सम्पन्न करेगी।”
म प्र के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी एवं संस्कृति मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी की प्रेरणा से यह आयोजन मूर्त रूप ले रहा है। साहित्य क्षेत्र के सभी रचनाधर्मियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए म प्र शासन को धन्यवाद दिया है।

matruadmin

Next Post

हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह 2025 शनिवार को

Fri Mar 21 , 2025
डॉ. नीरजा माधव और शिवकुमार विवेक होंगे हिन्दी गौरव अलंकरण 2025 से अलंकृत पाँच कवियों को भी काव्य गौरव अलंकरण मिलेगा इंदौर। हिन्दी भाषा के विस्तार के लिए लगातार कार्यरत ‘मातृभाषा उन्नयन संस्थान’ शनिवार 22 मार्च 2025 को स्थानीय राजेन्द्र माथुर सभागार, इन्दौर प्रेस क्लब में दोपहर 2 बजे से […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।